'ना कहना बना गुनाह', ASP पर LLB की स्टूडेंट ने लगाए गंभीर आरोप,संबंध बनाने से मना करने पर झूठे केस में फंसाया!
Rajasthan ASP-LLB Case: राजस्थान से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस तंत्र पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक LLB की छात्रा ने खुद को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। एक वीडियो के जरिए पुलिस महकमे के एक सीनियर अधिकारी पर ऐसे आरोप लगाए हैं, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगते।
वीडियो में छात्रा रोते हुए बता रही है कि कैसे एक पुलिस अफसर ने पहले उससे दोस्ती की, फिर जब उसने निजी संबंधों से इनकार किया, तो उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसा दिया गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। आम लोग से लेकर महिला संगठनों तक सभी इसे लेकर चिंता जता रहे हैं।

आरोपों के घेरे में आए अधिकारी हैं राजस्थान पुलिस के ASP मुकेश सांखला, जो इस समय चित्तौड़गढ़ में साइबर क्राइम विभाग में तैनात हैं। छात्रा के आरोप और वायरल वीडियो ने प्रशासन और कानून व्यवस्था के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।
ये भी पढ़ें: RSOS Result 2025: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, मैट्रिक-इंटर में कौन रहा टॉपर?
उदयपुर में पढ़ाई के दौरान हुई थी मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मुकेश सांखला उदयपुर ग्रामीण के एडिशनल एसपी थे, तब छात्रा की उनसे मुलाकात बालमुकुंद ईनानी के जरिए हुई थी। छात्रा के पिता ने ईनानी को जमीन बेची थी, और 2022 में पट्टा लेने के सिलसिले में वह सांखला के फ्लैट पर गई थी। यहीं से दोस्ती की शुरुआत हुई और बाद में ASP पर निजी संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगा।
संबंध बनाने से मना करने पर मिली धमकियां और झूठे केस
छात्रा का आरोप है कि जब उसने संबंध बनाने से मना किया, तो सांखला ने बदनाम करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। छात्रा ने बताया कि उसकी और उसके परिवार की छवि खराब करने के लिए फर्जी FIR दर्ज की गई और पुलिस की फर्जी चिट्ठी भेजकर उसका मोबाइल नंबर तक बंद करवा दिया गया। इसे लेकर छात्रा और टेलिकॉम कंपनी के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है।
Kamakhshi deserves more than our sympathy.
— Piyush (@Piyush7_2) June 24, 2025
She deserves justice. And we’ll keep fighting for it.#JusticeForKamakhshipic.twitter.com/Ise4NFd1gK
पीड़िता के पास हैं सबूत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
छात्रा का कहना है कि उसके पास कॉल रिकॉर्डिंग, चैट्स और दस्तावेज मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उसने महिला आयोग और उदयपुर एसपी को भी शिकायत दी, लेकिन नतीजा न मिलने पर उसे सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा।
दो FIR में हाईकोर्ट का दखल
पीड़िता ने बताया कि दो FIR में उसका नाम डाला गया था। एक केस सबूत न मिलने पर हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया, जबकि दूसरी FIR की प्रक्रिया पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। इसके बावजूद उसे और उसके परिवार को परेशान किया जा रहा है।
ASP सांखला ने आरोपों को बताया साजिश
वहीं ASP मुकेश सांखला ने सभी आरोपों को झूठा और साजिश बताया है। उन्होंने छात्रा और उसके प्रेमी को अंतरराष्ट्रीय सट्टा गिरोह से जुड़ा बताते हुए कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए यह साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित पक्ष पर पहले से कई केस दर्ज हैं।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर #JusticeForKamakhshi जैसे हैशटैग चल रहे हैं। लोग अधिकारियों को टैग कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्रा ने सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए हैं कि इतनी गंभीर शिकायत के बाद भी ASP पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
जांच में जुटी पुलिस
उदयपुर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अब सवाल है कि क्या जांच निष्पक्ष होगी? क्या पीड़िता को न्याय मिलेगा?
ये भी पढ़ें: MP News: श्योपुर में बारिश बनी कहर, मध्य प्रदेश और राजस्थान का संपर्क टूटा, फसलें तबाह, हाईवे बंद
-
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम -
आज का तुला राशिफल 18 मार्च 2026: मित्रों से होगी मुलाकात, भाग्य का मिलेगा साथ












Click it and Unblock the Notifications