RSOS Result 2025: राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, मैट्रिक-इंटर में कौन रहा टॉपर?
RSOS Rajasthan State Open Board Result 2025: राजस्थान के हजारों छात्रों के लिए राहत और उत्साह भरी खबर आई है। जिन्होंने पारंपरिक स्कूलिंग से हटकर ओपन स्कूलिंग का रास्ता चुना, उनके लिए राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) का नया रिजल्ट एक बड़ी उपलब्धि बनकर सामने आया है।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) ने मार्च-मई 2025 सेशन के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस बार हजारों छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया और कई ने राज्य स्तर पर टॉप कर अपने जिले का नाम रोशन किया।

कक्षा 12वीं में कुल 40,830 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें 49.1% छात्र पास हुए। इस परीक्षा में बालोतरा के सुमित ने 86% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजसमंद के प्रियांक 85.08% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
ये भी पढ़ें: BPSC का एग्जाम कैलेंडर जारी, सितंबर में होनी है बीपीएससी प्रीलिम्स, कब होगी बाकी परीक्षा? देखें शेड्यूल
लड़कियों ने भी मारी बाजी
12वीं की लड़कियों की कैटेगरी में चूरू की रुखसाना बेगम ने 88.06% अंक लाकर टॉप किया। वहीं डूंगरपुर की खुशबु जैन ने 88% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया। इन दोनों छात्राओं ने यह साबित कर दिखाया कि ओपन स्कूलिंग से भी बेहतरीन नतीजे संभव हैं।
10वीं में अरमान और हीना ने किया टॉप
10वीं के नतीजों में जोधपुर के अरमान ने लड़कों की कैटेगरी में 85.04% अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि सिरोही के गजेंद्र सिंह 83.08% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की कैटेगरी में जयपुर की हीना ने 89.08% अंक पाकर पहला स्थान पाया। वहीं फलोदी की ममता और जैसलमेर की चंदू कंवर ने 85% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।
रिजल्ट ने बढ़ाया ओपन स्कूल का सम्मान
इस बार 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लासों में टॉपर्स ने यह दिखा दिया कि ओपन स्कूलिंग भी आम स्कूलों के बराबर मौका देती है। जिन बच्चों को किसी कारणवश रेगुलर पढ़ाई से दूर होना पड़ा, उनके लिए यह एक नई शुरुआत जैसा अवसर बना है। मेहनत और लगन से पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह सिस्टम एक मजबूत विकल्प बनकर उभरा है।
शिक्षा मंत्री ने किया रिजल्ट जारी
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के रिजल्ट को राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी किया। इस मौके पर स्कूल शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्टेट ओपन स्कूल के निदेशक आशीष मोदी और सचिव डॉ. अरुणा शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: UPSC CSE Mains 2025: 22 अगस्त से होगी Mains परीक्षा की शुरूआत, चेक करें फॉर्म फिल करने का पूरा प्रोसेस












Click it and Unblock the Notifications