Rajasthan Accident : नागौर में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत ,CM गहलोत ने जताया दुख
जयपुर, 08 अगस्त। एक दुखद खबर राजस्थान से है, जहां के नागौर के कुचामन सिटी इलाके में एक कार को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों की भी हालत काफी गंभीर है। आपको बता दें कि शनिवार रात में ये हादसा मेगा हाईवे राणासर के पास हुआ। मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। ये सभी लोग चूरू जिले के रहने वाले थे, जो कि अजमेर जा रहे थे।

इस दर्दनाक हादसे पर सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करके गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि ' नागौर के कुचामन सिटी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस बेहद कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।'

तो वहीं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी दुर्घटना पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'नागौर संसदीय क्षेत्र के कुचामन में हुए सड़क हादसे में चूरू जिले के 5 लोगो की मृत्यु हो जाने के दुःखद समाचार प्राप्त हुए ! हादसे में दिवगन्त हुए लोगो की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ,मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है !।'
यह पढ़ें: राजस्थान की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान के बूंदी में 7 लोगों की मौत
अभी दो दिन पहले ही राजस्थान के बूंदी में भी दर्दनाक हादसा सामने आया था। यहां के बूंदी में भारी बारिश की वजह से बुधवार को केशवरायपाटन कस्बे में एक मकान की दीवार गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें एक ही परिवार के सात लोग मर गए थे। इस बारे में जानकारी देते हुए केशवरायपाटन पुलिस उपाधीक्षक नीतिराज सिंह ने कहा था कि ये दर्दनाक हादसा रात तीन बजे घटित हुआ था, जिस वक्त ये घटना घटी तब परिवार के सभी लोग गहरे नींद में सो रहे थे। इस मकान में महावीर केवट और उनके छोटे भाई महेंद्र की फैमिली रहती थी, किसी को बचने का मौका ही नहीं मिला और सभी हादसे के शिकार हो गए। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है।












Click it and Unblock the Notifications