PM Kisan Yojana: राजस्थान के किसानों का पैसा बिहार-बंगाल के लोगों को ट्रांसफर, सम्मान निधि में बड़ा घोटाला

PM Kisan Yojana: राजस्थान के पाली जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बड़ा घोटाला सामने आया है। जिले की तीन तहसीलों, रानी, मारवाड़ जंक्शन और देसूरी में 29000 फर्जी खातों के जरिए करीब 7 करोड़ रुपए की हेराफेरी का खुलासा हुआ है। जब इन खातों का सत्यापन किया गया तो ये चौंकाने वाला मामला सामने आया।

PM Kisan Yojana

मामले की जांच जारी

पाली जिला प्रशासन के निर्देश पर कराए गए भौतिक सत्यापन में देसूरी तहसील में 20 हजार, रानी में 9004 और मारवाड़ जंक्शन में 62 फर्जी खाते पाए गए। वहीं इस दौरान देसूरी में 1.51 करोड़ रुपए और रानी में 5.40 करोड़ रुपए का गबन हुआ। वहीं इस मामले में तहसीलदारों ने संबंधित थानों में शिकायत दर्ज कराई है।

वहीं जिले के कलेक्टर ने बताया कि मामले की जांच एडीएम सीलिंग अश्विन के.पवार को सौंपी गई है। दोषी पाए जाने वाले सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिहार-बंगाल के लोगों के खाते में पैसे ट्रांसफर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल तीन किस्तों में 600 रुपए दिए जाते हैं। सरकार लाभार्थी किसानों के खाते में पैसा सीधा ट्रांसफर करती है। लेकिन इस घोटाले में कई तरह की गड़बड़ी पाई गई।

लाभार्थियों की सूची में उन लोगों के नाम शामिल थे जो संबंधित तहसील के निवासी ही नहीं थे। राजस्थान के किसानों को मिलने वाली रकम बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों के खाते में ट्रांसफर किया गया था।

ये भी पढ़ें PM Kisan Samman Nidhi Scheme: PM किसान योजना की ई-केवाईसी कैसे करवाएं, जानें चरणबद्ध पूरी प्रक्रिया

इनकम टैक्स देने वाले को भी मिला लाभ

वहीं कई लाभार्थी ऐसे थे जो इनकम टैक्स देते थे। वहीं कई ऐसे लाभार्थियों को पैसा ट्रांसफर किया जा रहा था जो कि जीवित नहीं हैं। वहीं अब प्रशासन इस घोटाले की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार करने की खबर नहीं है। अब आगे देखना है कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।

ये भी पढ़ें PM Kisan Payment Status: अब तक नहीं मिले 2000 रुपये? फटाफट कर लें ये काम, तुरंत खाते में आएंगे पैसे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+