PM Kisan Samman Nidhi Scheme: PM किसान योजना की ई-केवाईसी कैसे करवाएं, जानें चरणबद्ध पूरी प्रक्रिया
PM Kisan Samman Nidhi Scheme: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की किसानों के लिए शुरु की गई एक विशेष योजना है। इस योजना के तहत किसानों के खाते में हर साल 6000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। इस योजना की शुरुआत केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 1 फरवरी, 2019 को थी। इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाना है।
भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है। कृषि क्षेत्र को भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। भारत के अधिकांश लोगों का जीवन कृषि पर आधारीत है। कई बार यहां के किसानों को विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कभी मौसम को लेकर, कभी संसाधन को लेकर तो कभी अस्थिर बाजार स्थितियों के कारण उन्हें परेशानी होती है।

इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की ताकि उन्हें कुछ मदद हो सके। इसके तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है, जिसे ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है।
पीएम किसान निधि छोटे और सीमांत किसानों को दिया जाता है
पीएम किसान निधि देशभर के सभी छोटे और सीमांत किसानों को दिया जाता है। वो किसान जिनके पास 5 एकड़ तक की कृषि योग्य भूमि हो परिवार में अगर एक से ज्यादा सदस्य किसान है तो उन सभी को अलग-अलग लाभ मिलेगा। 4-4 महीने के अंतराल में 2000 रुपये की किस्त बैंक में ट्रांसफर होती है जो सीधे किसानों के बैंक खाते में आता है। आज हम आपको आसान भाषा में स्टेप बाय स्टेप इसके तरीके के बारे में बताएंगे जिससे आप भी घर बैठे आसानी से इसको कर पाएंगे।
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी के तरीके क्या है?
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी करवाने के लिए, आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, फिर "फार्मर कॉर्नर" में जाकर "ई-केवाईसी" विकल्प पर क्लिक करना होगा और दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। इसके लिए आपके पास विभिन्न दस्तावेज होने चाहिए।
आधार कार्ड
जमीन के दस्तावेज (खतौनी/खसरा नंबर, जमीन का रिकॉर्ड)
बैंक अकाउंट की डीटेल (IFSC Code, अकाउंट नंबर, ब्रांच का नाम)
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर 'Farmers Corner' सेक्शन में 'e-KYC' विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना 12-अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और 'Search' बटन पर क्लिक करें।
- अपने आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और 'Get OTP' पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और 'Submit' पर क्लिक करें।
- यदि आपकी जानकारी सत्यापित हो जाती है, तो 'eKYC is successfully submitted' का संदेश प्रदर्शित होगा।
ऑफलाइन माध्यम से (बायोमेट्रिक आधारित)
- अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
- आधार कार्ड और सक्रिय मोबाइल नंबर साथ लेकर जाएं।
- सीएससी ऑपरेटर आपकी बायोमेट्रिक जानकारी (उदाहरण: फिंगरप्रिंट) के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करेगा।
- प्रक्रिया पूरी होने पर आपके मोबाइल नंबर पर पुष्टि संदेश प्राप्त होगा।
महत्वपूर्ण बिंदु:
- ई-केवाईसी प्रक्रिया समय पर पूरी न करने पर आगामी किस्तों का भुगतान रुक सकता है।
- यदि ऑनलाइन ओटीपी आधारित ई-केवाईसी में समस्या आ रही हो, तो बायोमेट्रिक विधि का उपयोग करें।
- किसी भी सहायता के लिए पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क करें।
- समय पर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करके सुनिश्चित करें कि आपको पीएम किसान योजना के सभी लाभ मिलते रहें।












Click it and Unblock the Notifications