PM Kisan 21st Installment: राजस्थान के इन किसानों के खाते में नहीं पहुंंचेगा पीएम किसान का पैसा, जानें वजह
PM Kisan 21st Installment: किसानों के लंबे इंतजार की घड़ी अब खत्म होने वाली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी तमिलनाडु से लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। कोयम्बटूर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में 21वीं किस्त का पैसा सीधे ट्रांसफर होगा। राजस्थान में इस योजना के लाभार्थी किसानों की संख्या 66.62 लाख है। कुछ किसानों के खाते में यह रकम नहीं आ सकती है।
राजस्थान में इस योजना के करीब 66.62 लाख पात्र किसान दर्ज हैं, जिनके खाते में डीबीटी के जरिए कुल 1332 करोड़ रुपये एक साथ ट्रांसफर होंगे। किस्त का पैसा कुछ किसानों के खाते में रुक सकता है, अगर वे जरूरी शर्तों का पालन नहीं करते हैं। जानें क्या है इनकी जरूरी शर्तें और आप अपना नाम लिस्ट में जरूर चेक कर लें।

PM Kisan 21st Installment: अपना नाम चेक करना न भूलें
- आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करना जरूरी है। अगर लिंक नहीं कराया है, तो आपका पैसा अटक सकता है।
- पीएम किसान पोर्टल या ऐप पर ई-केवाईसी जरुरी है। आप इसे बायोमेट्रिक या OTP से भी पूरा कर सकते हैं। अगर ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो समय रहते करा लें।
- किसान की जमीन का रिकॉर्ड राज्य सरकार के राजस्व विभाग से वेरिफाई कराना भी अनिवार्य शर्त है। अगर भू-सत्यापन बाकी है तो किस्त रुक सकती है।
यह भी पढ़ें: PM Kisan 21st Installment Status: पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी, चेक करें अकाउंट में पैसे आए या नहीं?
Rajasthan के लाखों किसानों को मिलता है योजना का लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करीब 10 करोड़ किसानों को सालाना ₹6000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह सहायता तीन समान किस्तों में वितरित की जाती है। प्रत्येक किस्त ₹2000 की होती है। हर चार महीने में एक किस्त जारी की जाती है। छोटे और सीमांत किसान ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अब तक 20 किस्तें पीएम मोदी ने देश के अलग-अलग राज्यों से जारी की है। इस बार यह राशि तमिलनाडु से जारी की गई है।
यह भी पढ़ें: PM Kisan: बिहार के किसानों को मिलेंगे एक्स्ट्रा पैसे? 21वीं किस्त में 2000 की जगह खाते में आएंगे कितने रुपये?












Click it and Unblock the Notifications