PM Kisan: बिहार के किसानों को मिलेंगे एक्स्ट्रा पैसे? 21वीं किस्त में 2000 की जगह खाते में आएंगे कितने रुपये?
Bihar PM Kisan Yojana Status: देश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन लंबे समय के इंतजार के बाद बड़ा मौका लेकर आई है। खेती-किसानी का खर्च लगातार बढ़ रहा है, ऐसे समय में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त किसानों की जेब में थोड़ी राहत लेकर आने वाली है। दोपहर 2 बजे तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित विशेष कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ही क्लिक में किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे।
मौसम, फसल और बाजार की अनिश्चितताओं के बीच यह आर्थिक मदद किसानों के लिए बड़ी सहारा मानी जा रही है। खास बात यह है कि बिहार के करीब 73 लाख किसानों को भी आज किस्त का लाभ मिलने वाला है, जिससे राज्यभर में उत्साह का माहौल है। बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद यहां के किसानों को भी खास सौगात मिलने वाली है। राज्य के करीब 73 लाख किसानों के खाते में आज 2-2 हजार रुपये आने वाले हैं।

चुनाव से पहले एनडीए ने वादा किया था कि जीत मिलने पर कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि योजना लागू की जाएगी। इस योजना के तहत किसानों को साल में 3000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज ये पैसे बढ़ कर नहीं आ रहे हैं। उम्मीद है कि अगली किस्त से बिहार के किसानों को 2000 रुपये के साथ 1000 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे, यानी साल में 3 बार 3-3 हजार की किस्त।
ये भी पढ़ें: PM Kisan: आज आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त, अकाउंट में पैसे आए या नहीं, कैसे करें चेक?
पीएम किसान लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें
हाल ही में जांच में कई अपात्र और संदिग्ध किसानों के नाम सामने आए हैं। ऐसे में किसान आसानी से यह चेक कर सकते हैं कि उनका नाम लिस्ट में मौजूद है या नहीं।
नाम चेक करने के लिए-
- सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं
- Farmer Corner में Beneficiary List चुनें
- अपना राज्य, जिला, उप जिला और गांव चुनें
- Get Report पर क्लिक करें
इसके बाद लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।
ई-केवाईसी पूरी करने का आसान तरीका
पीएम किसान योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। इसे घर बैठे पूरा किया जा सकता है।
- पोर्टल पर जाकर OTP Based e-KYC पर क्लिक करें
- आधार नंबर भरकर सर्च करें
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर दर्ज करें
- Get Mobile OTP पर क्लिक कर ओटीपी भरें
- इसके बाद आधार वाला दूसरा ओटीपी भरें
दोनों ओटीपी सबमिट करते ही आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
किसे मिलता है पीएम किसान का लाभ?
योजना से जुड़ने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। करीब 10 करोड़ किसान इस योजना से जुड़े हैं, लेकिन यदि कोई किसान पात्रता पूरी नहीं करता है और फिर भी पैसा ले रहा है, तो लाभ छोड़ देना चाहिए। (उपयोगकर्ता लिंक या सेक्शन में 'पीएम किसान की 8 शर्तें' की पूरी जानकारी देख सकते हैं।)
पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें
21वीं किस्त जारी होने के बाद किसान अपना स्टेटस आसानी से देख सकते हैं।
स्टेटस चेक करने के लिए-
- pmkisan.gov.in पर जाएं
- Know Your Status पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन नंबर भरें
- मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें
इसके बाद आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
ये भी पढ़ें: How to Apply PM-Kisan Samman Nidhi Yojana: किसान सम्मान निधि पाने के लिए क्या करें? क्या चाहिए डॉक्यूमेंट्स












Click it and Unblock the Notifications