Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Kisan 21st Installment Status: पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी, चेक करें अकाउंट में पैसे आए या नहीं?

PM Kisan 21st Installment Update: देश के करोड़ों किसानों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने घोषणा की है कि PM-Kisan सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की जाएगी। आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

हालांकि इस बार भी सभी किसानों को पैसा नहीं मिलेगा। कुछ राज्यों को पहले ही 21वीं किस्त भेजी जा चुकी है, जबकि कई किसानों की किस्त अधूरी e-KYC और आधार लिंकिंग में त्रुटि के कारण रुक सकती है। ऐसे में समय पर जरूरी प्रक्रिया पूरी करना बेहद जरूरी है।

PM Kisan

PM Kisan योजना क्या है?

  • यह केंद्रीय योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी।
  • इसके तहत हर पात्र किसान परिवार को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं।
  • यह राशि तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

अब तक 11 करोड़ से अधिक किसानों को 20 किस्तों के माध्यम से 3.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें: Mahila Rojgar Yojana: अकाउंट में आने वाला है पैसा! 'महिला रोजगार योजना' की किस्त से पहले चेक करें ये काम

20वीं किस्त में क्या मिला था?

2 अगस्त 2025 को 20वीं किस्त जारी की गई थी, जिसमें 9.7 करोड़ किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए।

किन किसानों को 21वीं किस्त नहीं मिली?

1. ये 4 राज्य रहेंगे बाहर

निम्न राज्यों के किसानों को 21वीं किस्त पहले ही जारी की जा चुकी है, इसलिए उन्हें 19 नवंबर को पैसे नहीं मिलेंगे:

  • पंजाब
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • उत्तराखंड

2. जिनकी e-KYC पूरी नहीं हुई

  • PM-Kisan योजना में e-KYC अनिवार्य है।
  • अगर किसान ने अब तक e-KYC नहीं कराई है, तो किस्त रोक दी जाएगी।

3. बैंक खाता आधार से लिंक न होने पर

  • यदि बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, तो पैसा ट्रांसफर नहीं होगा।

4. गलत या अधूरी जानकारी वाले किसान

  • जिन किसानों के दस्तावेज गलत हैं या नाम एवं विवरण आधार कार्ड से मेल नहीं खाते, उनकी किस्त भी होल्ड हो जाएगी।

क्यों बढ़े डिजिटल नियम?

सरकार ने भुगतान में पारदर्शिता और सही लाभार्थी तक पैसा पहुंचाने के लिए कई डिजिटल अपग्रेड लागू किए हैं:

  • ऑनलाइन शिकायत निवारण
  • आधार आधारित पहचान
  • फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम
  • राज्य स्तर पर सत्यापन

PM-Kisan योजना के लिए कौन पात्र है?

  • किसान के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • भूमि रिकॉर्ड योजना पोर्टल पर दर्ज होना चाहिए।
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
  • केवल भूमि स्वामी किसान ही इस योजना के लिए पात्र हैं।

Beneficiary Status कैसे चेक करें?

  • PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • Beneficiary Status सेक्शन पर क्लिक करें
  • आधार या बैंक खाता संख्या दर्ज करें
  • Get Data पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर पता चल जाएगा कि किस्त मिलेगी या नहीं

किस्त रुक जाए तो क्या करें?

  • e-KYC तुरंत पूरी करें
  • बैंक में आधार लिंक कराएं
  • नाम और दस्तावेजों की गलतियां सुधारें
  • जरूरत पड़ने पर CSC या कृषि विभाग कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं

ये भी पढ़ें: PM Kisan eKYC: 21वीं किस्त को लेकर बड़ा एलान, बिना KYC नहीं मिलेंगे पैसे, कैसे करें घर बैठे अपडेट?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+