Omprakash Mitharwal : गांव में गुलेल से निशाना लगाने वाले ओमप्रकाश का शूटिंग में Arjuna Award तक का सफर

राजस्‍थान के सीकर के ओमप्रकाश मिठारवाल निशानेबाज को मिलेगा अर्जुन अवार्ड 2022

Omprakash Mitharwal shooter Arjuna Award 2022 : केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने 14 नवंबर को राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कारों का ऐलान किया है। 25 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड 2022 मिलेंगे। खिलाड़ियों को ये पुरस्‍कार 30 नवंबर को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी। अर्जुन पुरस्‍कार पाने वालों में राजस्‍थान के सीकर जिले के गांव सिहोड़ी ढाणी नीमड़ी के ओमप्रकाश मिठारवाल का भी नाम है।

ओमप्रकाश के घर बधाई देने पहुंचने वाला का तांता

ओमप्रकाश के घर बधाई देने पहुंचने वाला का तांता

छोटे से गांव के बेटे को भारत के प्रतिष्ठित खेल पुरस्‍कारों में से एक अर्जुन अवार्ड मिलने की खबर पर खुशी की लहर है। गांव में ओमप्रकाश मिठारवाल के बधाई देने पहुंचने वालों का तांता लग गया। हर कोई बेटे की कामयाबी पर गर्व करता दिखा। ओमप्रकाश को निशानेबाजी में नेशनल व इंटरनेशनल लेवल पर कमाल दिखाने पर अर्जुन अवार्ड मिल रहा है। ओमप्रकाश राजस्‍थान से इकलौते निशानेबाज हैं, जो राष्‍ट्रमंडल खेलों में दो पदक जीत चुके हैं।

 ओमप्रकाश मिठारवाल की जीवनी

ओमप्रकाश मिठारवाल की जीवनी

दिसम्‍बर 2013 - भारतीय सेना में भर्ती हुए

मई 2015 - सेना में यंग ब्‍लड चैम्पियनशिप में स्‍वर्ण पदक
दिसम्‍बर 2015 - नेशनल शूटिंग चैम्पिय‍नशिप में चार स्‍वर्ण पदक
दिसम्‍बर 2016- एशियन एयरगन चैम्पियनशिप इरान में स्‍वर्ण पदक
अप्रैल 2018 - राष्‍ट्रमंडल खेलों में दो कांस्‍य पदक अगस्‍त 2018

- 52वीं आईएसएसएफ विश्‍व चैम्पियनशिप में स्‍वर्ण पदक
दिसम्‍बर 2018 - आईएसएसएफ विश्‍व कप में एक स्‍वर्ण पदक

ओमप्रकाश ने लगाई पदकों की झड़ी

ओमप्रकाश ने लगाई पदकों की झड़ी

बता दें कि ओमप्रकाश बेहतरीन निशानेबाज हैं। इंटरनेशनल लेवल पर तीन स्‍वर्ण, एक रजत और दो कांस्‍य तथा नेशनल लेवल पर साल 2015 से 2022 तक नौ स्‍वर्ण पदक, दो रजत और एक कांस्‍य पदक जीता है।

राजस्‍थान पुलिस में डीएसपी हैं ओमप्रकाश

राजस्‍थान पुलिस में डीएसपी हैं ओमप्रकाश

बता दें कि साल 2013 में प्रकाश मिठारवाल का भारतीय सेना में चयन हो गया था। सेना में रहते हुए ही ओमप्रकाश ने निशानेबाजी सीखी। फौज में रहते हुए कई कॉम्पिटिशन में भाग लिया और पदक जीते। दो साल पहले ओमप्रकाश को राजस्‍थान पुलिस सेवा में सिपाही के पद पर ज्‍वाइनिंग दी गई। वर्तमान में बतौर डीएसपी जयपुर में 5वीं आरएसी रेजीमेंट घाटगेट जयपुर में तैनात हैं।

 बचपन में गुलेल से साधते निशाने

बचपन में गुलेल से साधते निशाने

साल 2022 का अर्जुन अवार्ड पाने वाले ओमप्रकाश मिठारवाल के परिजनों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ओमप्रकाश को बचपन में गुलेल से निशाना साधना पसंद था और इसी में उसने देश का मान बढ़ा दिया। फिलहाल ओमप्रकाश जयपुर के जगतपुरा में शूटिंग की तैयारी करते हैं। वे भोपाल में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे हैं।

 जयपुर में रह रहा परिवार

जयपुर में रह रहा परिवार

बता दें कि ओमप्रकाश मिठारवाल का जन्‍म गांव सिहोड़ी में किसान सज्जन सिंह मिठारवाल व हाउसवाइफ शांति देवी के घर 15 अगस्‍त 1995 को हुआ था। ओमप्रकाश नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट में कुल 31 मेडल जीत चुके हैं। ये पत्नी अंजू चौधरी और 6 महीने की बेटी चेतना के साथ जयपुर में ही रहते हैं।

 खेल पुरस्‍कार 2022

खेल पुरस्‍कार 2022

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2022 : अचंत शरत कमल

अर्जुन पुरस्कार 2022 : सीमा पुनिया (एथलेटिक्स), एल्डोस पॉल (एथलेटिक्स), अविनाश मुकुंद साबले (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एचएस प्रणय (बैडमिंटन), अमित (मुक्केबाजी), निकहत जरीन ( बॉक्सिंग), भक्ति प्रदीप कुलकर्णी (शतरंज), आर प्रज्ञानानंद (शतरंज), दीप ग्रेस एक्का (हॉकी), सुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉन बॉल), सागर कैलास ओवलकर (मलखंभ), इलावेनिल वलारिवन (शूटिंग), ओमप्रकाश मिठारवाल (शूटिंग), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (भारोत्तोलन), अंशु (कुश्ती), सरिता (कुश्ती), परवीन (वुशु), मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरुण ढिल्लन (पैरा बैडमिंटन), स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा स्विमिंग), जेरलिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2022 (नियमित श्रेणी में कोचों के लिए) :

जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा सिद्धार्थ शिरूर (पैरा शूटिंग), सुजीत मान (कुश्ती)

द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम कैटेगरी) : दिनेश जवाहर लाड (क्रिकेट), बिमल प्रफुल्ल घोष (फुटबॉल), राज सिंह (कुश्ती)

खेलों में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2022 : अश्विनी अकुंजी सी (एथलेटिक्स), धर्मवीर सिंह (हॉकी), बीसी सुरेश (कबड्डी), नीर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022 : ट्रांस स्टेडिया इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड, कलिंगा सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड संघ

मौलाना अबुल कलाम आजाद (MACA) ट्रॉफी : गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर

UPSC के 50 साल के Toppers, जानिए कौनसा राज्‍य अव्‍व्‍ल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+