VIDEO : किसान ने 4 लाख की फसल बेचकर पोती को लाने भेजा हेलीकॉप्टर, बच्ची आज पहली बार आएगी दादा के घर
नागौर, 21 अप्रैल। राजस्थान के नागौर जिले में कुचेरा इलाके का गांव निम्बड़ी चांदावता और हरसोलाव आज बेटी जन्म की अनूठी खुशी के साक्षी बनने जा रहे हैं, क्योंकि परिवार में 35 साल बाद बेटी का जन्म होने के कारण किसान दादा ने अपनी नवजात पोती के हेलीकॉप्टर बुक करवाया है, जिसमें सवार होकर नवजात पोती अपने ननिहाल हरसोलाव से आज पहली बार दादा के घर गांव निम्बड़ी चांदावता पहुंचेगी।
Recommended Video

नवजात के लिए हेलीकॉप्टर बुक करवाने का पहला मामला
राजस्थान में संभवतया यह पहला मामला है जब कोई बच्ची पैदा होने के बाद हेलीकॉप्टर में बैठकर अपने घर में पहला कदम रखने आ रही हो। यह परिवार नागौर जिले के गांव निम्बड़ी चांदावता के मदनलाल प्रजापत है। मदनलाल किसान हैं। पोती के जन्म इस कदर जश्न मनाने की वजह से मदन लाल की हर जगह तारीफ हो रही है।

परिवार में 35 साल बाद जन्मी बेटी
दरअसल, परिवार में 35 साल बाद बेटी के जन्म की खुशी यह परिवार अनूठे अंदाज में मनाने की तैयारियों में जुटा है। यह बेटी हेलीकॉप्टर में बैठकर अपने ननिहाल से दादा के घर आएगी। निजी खेत में हेलीकॉप्टर उतारने के लिए बच्ची के दादा मदनलाल पुत्र कुम्हार ने नागौर जिला कलेक्टर से अनुमति मांगी है। इजाजत मिलने पर हेलीपेड बनाने का काम शुरू हो गया।

हेलीकॉप्टर ने निम्बड़ी चांदावता से भरी उड़ान
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में मदनलाल के बेटे हनुमान प्रजापत ने बताया कि आज उनके लिए कभी नहीं भूल सकने वाला दिन है। अपनी नवजात बेटी को उसके ननिहाल से हेलीकॉप्टर में बैठाकर ला रहा हूं। सुबह नौ बजे हेलीकॉप्टर गांव निम्बड़ी चांदावता से गांव हरसोलाव के लिए उड़ान भर चुका है। शाम को बेटी को लेकर लौटेंगे।

तीन मार्च को पैदा हुई थी रिया
बता दें कि हनुमान प्रजापत की पत्नी चुका देवी ने तीन मार्च को बेटी को जन्म दिया है। उसका नाम रिया उर्फ सिद्धि रखा है। फिलहाल रिया अपने ननिहाल गांव हरसोलाव में है। रिया को हेलीकॉप्टर में बैठाकर घर लाने के लिए गांव निम्बड़ी चांदावता व हरसोलाव के खेत में अस्थायी हेलीपेड बनवाए गए हैं। साथ ही इसके लिए नागौर जिला प्रशासन से अनुमति भी मांगी है।

मैथी, जीरा व सरसों की फसल बेची
किसान हनुमान प्रजापत के अनुसार उनके परिवार की आय का जरिया खेती है। 80 बीघा जमीन पर खेती की जा रही है। घर में बहन के जन्म के 35 साल बाद बेटी जन्मी तो दादा मदन लाल प्रजापत और दादी मुन्नीदेवी ने तय किया कि वे अपनी पोती को हेलीकॉप्टर में बैठाकर घर लाएंगे। इसके लिए पांच-सात दिन पहले ही मदनलाल प्रजापत ने मैथी, जीरा और सरसों की फसल बेचकर चार लाख रुपए जुटाए हैं। इन्हीं रुपयों से जयपुर से पोती के लिए हेलीकॉप्टर बुक करवाया है।

रास्ते में बिछाए फूल
बुधवार सुबह गांव निम्बड़ी चांदावता से उड़ान भरे हेलीकॉप्टर में उसके पिता हनुमानराम के साथ फूफा अर्जुन प्रजापत, हनुमान राम के चचेरे भाई प्रेम व राजूराम सवार थे। वापसी में बच्ची रिया व उसकी मां चुका देवी भी सवार होकर आएंगी। बच्ची के स्वागत के लिए हेलीपेड से घर तक के करीब चार सौ मीटर के रास्ते को फूलों से सजाया गया है। बैंड बाजे की भी व्यवस्था की है।

मई 2020 में हुई थी शादी
हनुमान राम प्रजापज के अनुसार बेटी 21 अप्रैल को पहली बार घर आएगी। इसकी दो वजह है। एक तो यह कि उस दिन दुर्गा नवमी है, जो महिला शक्ति की प्रतीक है। दूसरी वजह यह है कि 27 अप्रैल को चचेरे भाई नवरत्न की शादी है। इसलिए पत्नी व बेटी शादी पर भी आ रही है। बता दें कि हनुमान राम व चुका देवी की शादी मई 2020 को हुई थी।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications