Rajasthan News: भाजपा के बागी MLA चंद्रभान आक्या ने सांवलिया सेठ मंदिर में क्यों चढ़ाया चांदी का कूकर?
Chandrabhan Singh Chouhan MLA Chittorgarh: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से भाजपा के बागी व निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या फिर सुर्खियों हैं।
इस बार चंद्रभान सिंह आक्या चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर के दर्शनों को लेकर चर्चा में है। वजह ये है कि चंद्रभान सिंह आक्या ने मंदिर में चांदी का कूकर चढ़ाया है।

यह भी पढ़ें- Mewaram Jain Net Worth: कितना अमीर है मेवाराम जैन, जो सरपंच से MLA बनकर बनवा बैठा डर्टी पिक्चर
बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने और जीतने के बाद वापस पार्टी से हाथ मिला लेने वाले चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान आक्या पत्नी के साथ साथ सांवलिया सेठ के दरबार में पहुंचे।
सांवलिया सेठ के दरबार में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने चांदी का कुकर चढ़ाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें पोस्ट करके लिखा कि 'तेरा तुझको अर्पण। आज अमावस्या के अवसर पर प्रातःकाल भगवान श्री सांवलियाँ सेठ के मंगला दर्शन कर "चांदी का कूकर" प्रभु के श्रीचरणों में भेंट किया'
तेरा तुझको अर्पण.....
— MLA Chandrabhan Singh Aakya (@mlacbsaakya) January 11, 2024
आज अमावस्या के अवसर पर प्रातःकाल भगवान श्री सांवलियाँ सेठ के मंगला दर्शन कर "चांदी का कूकर" प्रभु के श्रीचरणों में भेंट किया.l#मेरीविधानसभा_मेरापरिवार #चित्तौड़गढ़ #सांवलिया #sanwaliyasethkijay #जय_सांवलिया_सेठ pic.twitter.com/mj4KJZOS3M
दरअसल, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा से टिकट मांग रहे थे, मगर भाजपा ने यहां से नरपत सिंह राजवी को मैदान में उतार दिया। इस पर चंद्रभान सिंह आक्या ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। उनका चुनाव चिन्ह कूकर मिला था।
उल्लेखनीय है कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में चंद्रभान सिंह आक्या ने 98,446 और कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह जदावत ने 91,623 वोट हासिल किए। भाजपा के नरपत सिंह राजवी 19,913 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
यह भी पढ़ें- Jat Andolan Rajasthan: राजस्थान के जाट मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग पर इस दिन से डालेंगे महापड़ाव












Click it and Unblock the Notifications