Mewaram Jain Net Worth: कितना अमीर है मेवाराम जैन, जो सरपंच से MLA बनकर बनवा बैठा डर्टी पिक्चर
Mevaram Jain video viral: राजस्थान के बाड़मेर से जिस पूर्व एमएलए मेवाराम जैन के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं वो काफी अमीर है। जानिए मेवाराम जैन के पास कितने पैसे हैं?
डर्टी पिक्चर वायरल होने से पहले मेवाराम जैन ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बाड़मेर सीट से कांग्रेस के चौथी बार एमएलए बनने के लिए चुनाव लड़ा और चुनाव शपथ पत्र में अपनी संपत्ति की डिटेल भी दी।

यह भी पढ़ें- Mewaram jain Viral Video: पीड़िता ने सब कुछ बता दिया, बोली-'मुझसे जी भर गया तो मेवाराम जैन ने...'
मेवाराम जैन चुनाव शपथ पत्र
चुनाव शपथ पत्र के अनुसार मेवाराम जैन ने साल 2022-23 में अपनी कुल आय 14 लाख 43 हजार 910 रुपए दिखाई। वहीं, मेवाराम जैन की पत्नी धाई देवी के पास कुल आय 7 लाख 13 हजार 540 रुपए थी।
मेवाराम जैन के बैंक खातों में जमा रुपए
एसबीआई की विधानसभा शाखा जयपुर के बैंक खाते में 9 लाख 58 हजार 369 रुपए, पत्नी के बीओबी बाड़मेर के खाते में 1 लाख 19 हजार 860 रुपए जमा दिखाए हैं। इनके अलावा मेवाराम जैन व उसकी पत्नी के पांच अन्य बैंकों में भी खाते हैं, जिनमें लाखों रुपए जमा हैं।

यह भी पढ़ें- Mewaram Jain MLA Video: फिर टेंशन में आया मेवाराम जैन, अब हाई कोर्ट ने बढ़ा दीं मुश्किलें
मेवाराम जैन के बैंक खातों में कुल 20 लाख 36 हजार 909 और पत्नी धाई देवी के सभी खातों में कुल 1 लाख 52 हजार 455 रुपए जमा हैं। पत्नी के पास 1 लाख 93 हजार के शेयर भी हैं।
मेवाराम जैन के पास म्यूचअल फंड
मेवाराम जैन ने डाकघर बाड़मेर के पीपीएफ खाते में 4 लाख 82 हजार 727 रुपए और एसबीआई म्यूचअल फंड में 1 लाख 20 हजार रुपए जमा दिखाए हैं। वहीं, पत्नी के नाम पर 14 लाख 80 हजार 193 रुपए की एलआईसी है।
इन लोगों के पैसे मांगता है मेवाराम जैन
मेवाराम जैन के चुनाव शपथ पत्र के अनुसार उसे जैन कंसट्रक्शन कंपनी सरदारपुरा, गौतमचंद जैन, दलपत जैन, आईटी डिपार्टमेंट, कन्हैया लाल व एनएस इंटरप्राइजेज उतरलाई से कुल 1 करोड़ 52 लाख 54 हजार 515 रुपए लेने बाकी हैं।
यह भी पढ़ें- Mewaram jain viral Video: कांग्रेस नेता मेवाराम जैन खुद चाहता था वीडियो बना लिया जाए, ताकि बाद में...

मेवाराम जैन के पास गाड़ी व सोना
रेप केस के आरोपी मेवाराम जैन के पास एक स्कारपियो है। 4 तोला सोने के जेवरात भी हैं। पत्नी के पास 40 तोला सोना, एक किलो चांदी है। 42 हजार 850 रुपए का लेपटॉप है।
मेवाराम जैन के पास खेती की जमीन
मेवाराम जैन के पास खेती की जमीन 289 बीघा 5.5 बिस्वा है, जिसकी कीमत 53 लाा रुपए है। जमीन ग्राम झालामंड, फोगेरा, चारणों की ढाणी, बाड़मेर मगरा व ग्राम तिरसिंगड़ी में है। पत्नी के पास ग्राम बालेबा, ग्राम लालाणियों की ढाणी, ग्राम बाड़मेर मगरा में कुल एक करोड़ 41 लाख रुपए की है।

मेवाराम जैन कौन है?
बता दें कि मेवाराम जैन राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। साल 2008, 2013 और 2018 में विधायक चुने गए। साल 2023 में कांग्रेस ने मेवाराम जैन को टिकट दिया था, मगर इस बार चुनाव हार गए। चुनाव हारने के बाद जोधपुर के पुलिस थाने में दिसंबर में एक पीड़ित महिला ने मेवाराम जैन, दो पुलिस अधिकारियों समेत 9 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत 18 धाराओं में मामला दर्ज करवा दिया। इस मामले में हाईकोर्ट जोधपुर ने 25 जनवरी तक मेवाराम जैन की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है।
मेवाराम जैन राजनीति सफर
70 वर्षीय मेवाराम जैन के पिता का नाम चिंतामणदास है। यह मूलरूप से सरदारपुरा बिशाला का रहने वाला है। गांव बालेबा से दो बार सरपंच चुना गया। बाड़मेर पहली बार पार्षद चुना जाकर नगर परिषद सभापति भी बना। फिर तीन बार एमएलए रहा।












Click it and Unblock the Notifications