जोधपुर में एक शख्स ने खाना खिलाकर बंदर के साथ की दरिंदगी, वायरल हुआ VIDEO
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर गार्डन की दीवार पर बैठा है। इसी बीच एक युवक टोपी लगाया हुआ आता है।
जोधपुर। क्या कोई इंसान इतना क्रूर हो सकता है कि वो जानवरों को इसका निशाना बनाए। राजस्थान के जोधपुर जिले से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। चौंका देने वाले इस वीडियो में एक युवक पहले बंदर को खाना खिलाता है फिर उसके चेहरे पर जोरदार तमाचा मारता है। तमाचा इतना जोरदार था कि बंदर अपना संतुलन खो बैठा और दीवार की दूसरी तरफ गिर गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद चारों तरफ इसकी आलोचना हो रही है।

जानकारी के मुताबिक यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया यह वीडियो जोधपुर जिले के मंडोर गार्डन की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर गार्डन की दीवार पर बैठा है। इसी बीच एक युवक टोपी लगाया हुआ आता है। वो मोबाइल का कैमरा ऑन कर अपने साथी को देता है और कहता है कि ''सिर्फ वीडियो बनाना''। वो हाथ में कुछ खाने को लेकर बंदर की तरफ बढ़ाता है। बंदर जैसे ही उसे खाने लगता है, युवक उसे जोरदार थप्पड़ मारता है।
इस दौरान युवक के साथी जो वीडियो बना रहे थे वो जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वीडियो अब वायरल हो गया है। वीडियो को 23 जनवरी को पोस्ट किया गया था और अबतक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। जानवरों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता (एनिमल एक्टिविस्ट) ने इसे क्रूरता करार देते हुए यू-ट्यूब से अपील की है वह इस बात की जिम्मेदारी लेते हुए सुनिश्चित करे कि एंटरटेनमेंट के लिए जानवारों के साथ होने वाली क्रूरता को पोस्ट नहीं किया जाना चाहिए। इसे भी पढ़ें- तस्वीरों में दखें: बंदर भी करते हैं वेश्यावृत्ति, पैसे की जगह देते हैं खाने का सामान











Click it and Unblock the Notifications