तस्वीरों में दखें: बंदर भी करते हैं वेश्यावृत्ति, पैसे की जगह देते हैं खाने का सामान
नयी दिल्ली। जानवरों की कुछ हरकतें देख दिमाग में यह बात जरुर आती होगी कि ये ऐसा क्यूं कर रहा है। तो आपको बता दें कि कुछ जानवरों की फितरह बिल्कुल हम इंसानों जैसी होती है। प्यार, डांट, दोस्ती वो सब समझते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो उनका सोचने का तरीका या फिर रिएक्ट करने का तरीका बिल्कुल इंसानों की तरह होता है।
इन सबके अलावा जो सबसे चौकाने वाली बात ये है कि वो ये है कि बंदर भी वेश्यावृत्ति में लिप्त होते हैं। तो आईए तस्वीरों के माध्यम से आपको बताते हैं जानवरों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में जो बिल्कुल इंसानों की तरह होती है:

बंदर करते हैं वेश्यावृत्ति
बंदरों को तो इंसान के सबसे करीब जोड़ा जाता है। वो जिस तरह रिश्तों को समझते हैं, पैसों की एहमियत को समझते हैं उसी तरह वेश्यावृत्ति भी। एक शोध में शोधकर्ताओं ने यह पाया कि एक बंदर ने एक बंदरिया को खाने का सामना दिया और फिर मादा उसके साथ सेक्स करने को तैयार हो गई। शोधकर्ताओं की नजर में इंसानों की तरह ये बंदरों की वेश्यावृत्ति थी।

लय में गाती है बंगाल फिंचेस बर्ड
बंगाल फिंचेस नाम की चिडि़या जब गाती है तो बिल्कुल लय और पूरे क्रम में गाती है। उसे बिल्कुल पसंद नहीं कि कोई और चिडि़या उस क्रम को तोड़े। अगर उसका लय और क्रम टूटता है तो गुस्सा भी हो जाती है।

पुचकाराने से शांत होता है चिंपाजियों का गुस्सा
जब दो चिंपाजियों के बीच झगड़ा होता है तो सुलह कराने के लिए बड़े-बुजुर्ग को ही जाना पड़ता है। जी हां चौंकिए नहीं। जब दो चिंपाजियों की लड़ाई होती हे तो उनमें सुलह कराने के लिए कोई उम्रदराज मादा चिंपाजी को जाना पड़ता है।

मादा चिंपाजी कराती है सुलह
वो पहले एक के पास जाती है फिर उसे पुचकारती है और फिर उसे लेकर दूसरे के पास जाती है और उसे भी पुचकारती है। दोनों को पुचकारते हुए उम्रदराज मादा चिंपाजी दोनों के बीच सुलह कराती है।













Click it and Unblock the Notifications