Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Khatu Mela 2025: कब लूटा जाएगा बाबा श्‍याम का खजाना? पूरे साल में सिर्फ इस दिन मिलता है मौका

Khatu Mela 2025: उत्‍तर प्रदेश के यूपी में महाकुंभ 2025 सम्‍पन्‍न होने के साथ ही राजस्‍थान के सीकर जिले में खाटूश्‍यामजी फाल्‍गुन लक्‍खी मेला शुरू हो गया है, जो राजस्‍थान के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। खाटूधाम में 28 फरवरी 2025 से शुरू होने जा रहा खाटूश्यामजी फाल्गुन लक्खी मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु आएंगे। इस बार खाटू मेला 11 मार्च 2025 तक चलेगा। इसके बाद 14 मार्च को धूलंडी के दिन बाबा श्याम के साथ होली खेली जाएगी।

खाटूधाम में धूलंडी परंपरा के तहत, भक्त बाबा श्याम के साथ इत्र गुलाल से होली खेलते हैं। खाटूश्‍यामजी मंदिर पसिर में होली खेलने दौरान बाबा श्याम का "खजाना" लूटने की भी परंपरा निभाई जाती है। भक्तों को बाबा श्याम की विशेष फूलडोल आरती के समय सिक्के प्रसाद के रूप में मिलते हैं, जिन्हें वे अपने व्यापार में समृद्धि और खुशहाली के लिए घरों और तिजोरियों में रखते हैं।

Khatushyamji me holi kab kheli jayegi

खाटूश्यामजी के फाल्गुन लक्खी मेले में इस साल भी श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहेगा, खासकर धूलंडी के दिन जब भक्त बाबा श्याम से मिले आशीर्वाद रूपी सिक्कों को अपने साथ ले जाएंगे। खाटूश्‍यामजी में सिक्‍के मिलने को ही बाबा श्‍याम का खजाना लूटना कहा जाता है, जिसके लिए मेले में आए कई श्‍याम भक्‍त होली व धुलंडी तक रुकते हैं।

यह भी पढ़ें- khatu Shyam Mela 2025: खाटू मेले में आसमां छू रहा Hotel का किराया, धड़ाधड़ हो रही एडवांस Online Booking

यह भी पढ़ें- Khatu Mela 2025 All Details: खाटू श्‍याम जी मेला में दर्शन, पार्किंग, लोकेशन व सुरक्षा की जानकारी एक क्लिक पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+