khatu Shyam Mela 2025: खाटू मेले में आसमां छू रहा Hotel का किराया, धड़ाधड़ हो रही एडवांस Online Booking
Hotel in Khatu Shyam Ji: खाटूश्यामजी के आस-पास की प्रमुख होटलों में 28 फरवरी से शुरू हो रहे खाटू मेला 2025 को देखते हुए एडवांस बुकिंग चल रही है, जिसमें होटल सवामणी, होटल श्याम और होटल हनुमान पैलेस जैसे होटल शामिल हैं। वहीं, मंदिर के पास स्थित धर्मशालाओं में भी भक्तों के ठहरने के लिए उचित दरों पर सुविधाएं उपलब्ध हैं। खाटूश्यामजी मंदिर के 5 किलोमीटर के दायरे में 200 धर्मशाला, 20 बड़े होटल, 300 छोटे होटल और गेस्ट हाउस और कई बाहरी राज्यों के ट्रस्ट बने हुए हैं।
मीडिया की खबरों के अनुसार होटल सवामणी में 3000-3500 रुपए में डीलक्स रूम की बुकिंग की जा रही है, जबकि होटल श्याम में 4000 रुपए में सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं, प्रशासन द्वारा पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के लिए कुछ कमरे रिजर्व किए गए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोनू जोशी ने बताया कि खाटू मेले की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। इस बार मेले में भारी भीड़ आने की संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन के साथ-साथ होटल संचालकों ने भी खाटूश्यामजी फाल्गुन लक्खी मेला के लिए खास व्यवस्थाएं की हैं।
Khatu Shyam Mela 2025 प्रभारी व एसडीएम मोनिका सामोर कहती है कि इस बार सीकर जिला प्रशासन और पुलिस का जाब्ता 5 हजार से ज्यादा लोगों का होगा। ऐसे में खाटूश्यामजी की धर्मशालाओं में 50 से ज्यादा कमरे होने पर 15% रूम और होटल व गेस्ट हाउस में 5% कमरे प्रशासन के लिए रिजर्व किए गए हैं। ड्यूटी के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बदलते रहेंगे इसलिए इनकी व्यवस्था अलग-अलग की गई है।
खाटूश्यामजी की प्रमुख होटल, धर्मशालाएं व किराया (Khatushyamji Hotels Dharamshalas Rent)
होटल सवामणी एंड रेस्टोरेंट में एक रात को किराया 3 से 5 हजार रुपए।
होटल श्याम में एक रात का किराया 4 हजार रुपए तक है। यहां पार्किंग, WIFI जैसी सुविधा फ्री मिलती है।
होटल हनुमान पैलेस में फैमिली डीलक्स रूम का किराया 2489 रुपए है। 1 बड़े रुम में 4-5 लोग रूक सकते हैं।
होटल हनुमान पैलेस में सिंगल व्यक्ति के रुकने के लिए 1 रूम का रात का किराया 1579 रुपए है।
श्री खाटू श्याम सरकार चैरिटेबल ट्रस्ट धर्मशाला में 3 बेड वाले एक एसी रूम का किराया 700 रुपए है।
श्री खाटू श्याम सरकार चैरिटेबल ट्रस्ट धर्मशाला में नॉन एसी रूम का किराया 120 से 150 रुपए तक हैं।
हरियाणा धर्मशाला में नॉन एसी रूम का किराया 400-700 रुपए है।
यादव धर्मशाला में एसी रूम का किराया सिर्फ 500 रुपए है।
यादव धर्मशाला में 100 रुपए अतिरिक्त देकर एक्स्ट्रा बेड भी लगवा सकते हैं।
सांवरिया धर्मशाला में 3 बेड रूम का किराया 1000 से 1500 के बीच है।
हैदराबाद धर्मशाला में 2 बेड वाले रूम का किराया 600 से 800 रुपए है।












Click it and Unblock the Notifications