Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Khatu Mela 2025 All Details: खाटू श्‍याम जी मेला में दर्शन, पार्किंग, लोकेशन व सुरक्षा की जानकारी एक क्लिक पर

Khatu Mela 2025 All Details: हारे का सहारा बाबा श्‍याम का फाल्‍गुन लक्‍खी मेला 28 फरवरी 2025 से शुरू होकर 11 मार्च 2025 तक चलेगा। खाटू मेला की तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। श्‍याम दर्शनों की व्‍यवस्‍था से लेकर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं।

खाटूश्‍याम जी मेला 2025 के मौके पर लखदातार के दरबार में पहुंचकर शीश झुकाने वाले श्‍याम भक्‍तों के लिए सीकर जिला प्रशासन व श्री श्‍याम मंदिर कमेटी (रजि.) खाटूश्‍यामजी के पदाधिकारियों ने अपनी व्‍यवस्‍थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।

Khatu Mela 2025 IMP Information

How to reach Khatu Shyam Ji Temple? खाटू श्‍याम जी मंदिर कैसे पहुंचे? खाटू मेला में ट्रेन, बस ई-रिक्‍शा व लोकेशन

खाटू मेला 2025 के लिए कुल 650 बसें, 62 ट्रेन व 10 मेला स्पेशल ट्रेन, 50 शटल बस एवं 400 ई-रिक्शा
की व्‍यवस्‍था की गई है।

  • जयपुर-सीकर हाईवे से आने वाले छोटे वाहन मण्डा होते हुए 52 बीघा पार्किंग में प्रवेश और शाहपुरा कट से निकास
  • जयपुर-सीकर हाईवे से आने वाले बडे वाहन यथा कॉन्ट्रेक्ट बस, ट्रेक्टर-ट्रॉली व मिनी बस पलसाना रोड़ से होते हुए सांवलपुरा पार्किंग स्थल तक व निकास अलौदा गोवटी रोड।
  • जयपुर रेनवाल रोड से आने वाले सभी प्रकार के वाहन सीतारामपुरा जोहड़ी पार्किंग स्थल तक।
  • रींगस से खाटू रोड केवल पैदयात्री मार्ग। इस रोड से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित।
    नोट : सभी पार्किंग स्थलों से ई-रिक्शा सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें- Khatu Shyam Ji History: राजस्थान के सीकर में क्यों लगता है खाटू फाल्गुन लक्खी मेला? जानिए इतिहास

Khatu Mela 2025 Train

Khatu Mela Darshan Marg: खाटू मेला 2025 में श्‍याम भक्‍तों के लिए सुगम दर्शन मार्ग

1- रींगस रोड से चारण मैदान होते हुए लखदातार मैदान से मंदिर की ओर

श्‍याम मंदिर में प्रवेश का मुख्य मार्ग

1. दाता रोड एवं सांवलपुरा रोड से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए -दाता रोड से लाला मागेराम धर्मशाला के पास से कुमावतों के खेत में निर्मित जिग-जैग से होते हुए लखदातार मैदान में प्रवेश कर 75 फीट मैदान से मुख्य मदिर।
2. रींगस से आने वाले पदयात्रियो के लिए रींगस रोड पर डायवर्जन से चारणखेत मैदान से लखदातार मैदान से 75 फीट मैदान से मुख्य मदिर।
3. रेनवाल-लामिया से आने वाले पदयात्रियों के लिए-सीतारामपुरा जोहड़ी पार्किंग से चारणखेत मैदान के प्रवेश मार्ग से लखदातार मैदान से 75 फीट मैदान से मुख्य मदिर।
4. मढा मोड़ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए - तोरण द्वार से रींगस रोड पर डायवर्जन से चारणखेत मैदान से लखदातार मैदान से 75 फीट मैदान से मुख्य मदिर

खाटूश्‍यामजी फाल्‍गुन मेला 2025 में ई-रिक्शा रूट

1. सांवलपुरा पार्किंग से गोयल धर्मशाला तक।
2. 52 बीघा पार्किंग से मात छाया के पीछे प्राईवेट बस स्टेण्ड के पास तक।
3. सीतारामपुरा जोहड़ी पार्किंग से चारणखेत मैदान तक।

Khatu Mela 2025 IMP Information

खाटू लक्‍खी मेला 2025 में बस व्यवस्था

मेले के दौरान यातायात व्यवस्था का संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार है-

खाटूश्यामजी पहुंच मार्ग

  • रींगस से खाटूश्यामजी मार्ग पैदल यात्रियों के कारण वाहन निषेध क्षेत्र रहेगा। अतः खाटूश्यामजी पहुंच हेतु मुख्यतः NH-52 से मण्ढा रोड होते हुए खाटूश्यामजी (वन-वे केवल आगमन हेतु) व लामिया रोड होते हुए खाटूश्यामजी रहेगा।
  • इनके अलावा सांवलपुरा रोड व दाता रोड आगमन सड़क रहेगी।
  • 12 की दिन की खाटू मेला अवधि के दौरान रोडवेज विभाग द्वारा विभिन्न मार्गों से लगभग 300 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा लगभग 400 प्राईवेट बसें अतिरिक्त चलेंगी, जो अपने निर्धारित स्टैण्ड (स्थान) पर ही ठहरेंगी।
  • पंजीकृत ई-रिक्शा व टैक्सी वाहनों के लिए यातायात प्रभारी व पुलिस विभाग द्वारा रूट का निर्धारण कर कलर कोडिंग किया गया है।

Khatu Shyam Ji Fair 2025 Parking : खाटू मेला 2025 में वाहन कहां पार्क करें?

नगरपालिका खाटूश्यामजी द्वारा विभिन्न आगमन मार्गों के अनुसार अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए, जो निम्न हैं।

1. 52 बीघा मुख्य पार्किंग मेले के दौरान यह पार्किंग मुख्य पार्किंग रहेगी चूंकि अधिकतर वाहन मंढा रोड से आएंगे।
2. लामिया रोड से आने वाले वाहनों के लिए सीतारामपुरा जोहड़ी में पार्किंग व्यवस्था।
3. सावलपुरा रोड से आने वाले वाहनों के लिए सांवलपुरा में स्थित चारागाह भूमि व किसान गौशाला की भूमि में पार्किंग।
4. दाता रोड से आने वाले वाहनों के लिए PDW मोड के पास स्थित भूमि में पार्किंग।
5. मंढा गांव में वैकल्पिक पार्किंग के तौर पर रिर्जव रखी जाएगी।
6. उक्त समस्त पार्किंग स्‍थलों की क्षमता लगभग 30-35 हजार वाहनों की है।

खाटू श्‍याम जी मंदिर मेला 2025 में चिकित्‍सा व्‍यवस्‍था

  • 10 मेडिकल कैम्पस, 3 कंटीजेन्सी अस्पताल लखदातार ग्राउण्ड, लामिया तिराया व अलौदा तिराया जिसमें निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उपचार व्यवस्था।
  • 25 एम्बुलेंस जिसमें से 08 एम्बुलेंस मंदिर प्रन्यास द्वारा।
  • खाटू फाल्गुन लक्‍खी मेला 2025 में रोशनी व सफाई व्यवस्था
  • सफाई व्यवस्था हेतु 600 सफाई कर्मी एवं कचरा निस्तारण हेतु 24 ट्रेक्टर व ट्रॉली जिनकी 24x7 सेवाएं।
  • 300 स्थायी शौचालयों का निर्माण व 382 कैमिकल टॉयलेट व 141 यूरिनल की व्यवस्था।
  • 41 स्थानों पर अस्थाई अतिरिक्त विद्युत कनेक्शन। 30 साउण्ड प्रुफ जनरेटरों की व्यवस्था।

खाटू फाल्‍गुन मेला 2025 में सुरक्षा व्‍यवस्‍था

• खाटू मेला क्षेत्र में कुल 10000 सुरक्षाकर्मी, होमगार्ड, सिक्योरिटी गार्ड एवं स्वयं सेवक।
• कुल 22 पुलिस सेक्टर व 9 प्रशासनिक सेक्टर।
• सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में 400 से अधिक CCTV कैमरों व 06 ड्रोन से निगरानी।
• 14 दर्शन कतारों में DFMD व बैगेज स्केनर मशीन से सुरक्षा जाँच।
• 20 पुलिस व प्रशासन सहायता केन्द्र।

खाटूश्‍यामजी मेला 2025 में मंदिर दर्शन व्यवस्था

• खाटू तौरण द्वार डायवर्जन से चारण खेत होते हुए लखदातार ग्राउण्ड से मंदिर।
• मांगीराम धर्मशाला से होते हुए रौलानियों की ढ़ाणी से होते हुए लखदातार ग्राउण्ड से मंदिर।
• जयपुर रेनवाल से आने वाले भक्तगण सीताराम पुरा जोहड़ी होते हुए चारण खेत लखदातार ग्राउण्ड से मंदिर।

खाटू मेला 2025 में पेयजल व्यवस्था

• पर्याप्त पेयजल व्यवस्था 1 करोड़ से अधिक पानी के पाउच। पानी के 20 टेंकर, 2000 लीटर क्षमता की पानी की 25 टंकियाँ व 06 स्थानों पर जल मंदिर निर्माण।

Khatu Mela 2025 IMP Information

बाबा श्‍याम का मेला 2025 की विशेष सूचना

1. खाटू मेला 2025 की 12 दिन की अवधि में VIP दर्शन की सुविधा पूर्णतः बन्द रहेगी।
2. DJ पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
3. बाबा श्‍याम का निशान/ध्वजा 8 फिट से अधिक उँचाई की नहीं हो।
4. इत्र की शीशी व काँटेदार फूल मंदिर में साथ लेकर आना वर्जित है।
5. किसी भी वाहन को पार्किंग से खाटू कस्बे में आने की अनुमति नहीं होगी।
6. खाटू कस्बा मेला अवधि में नो-व्हीकल जोन घोषित।

Khatu Mela 2025 IMP Information

श्री श्‍याम मंदिर कमेटी (रजि.) खाटूश्‍यामजी के पदाधिकारी

पृथ्वी सिंह चौहान, अध्‍यक्ष
मानवेंद्र सिंह चौहान, मंत्री
कालू सिंह चौहान, कोषाध्‍यक्ष
ट्रस्‍टी-गोपाल सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, इंद्र सिंह चौहान, राजवेंद्र सिंह चौहान

Khatu Shyam Ji Mela 2025 Helpline: खाटूश्‍यामजी में मेला के दौरान मुख्य दूरभाष नंबर

  • मुख्य नियंत्रण कक्ष - 9667600788
  • मदिर कमेटी कार्यालय - 01576-231182,231482
  • कार्यालय जिला कलेक्ट्रेट, नियन्त्रण कक्ष -01572-251008
  • कार्यालय पुलिस अधीक्षक, नियन्त्रण कक्ष - 01572-270025
  • पुलिस कन्ट्रोल रूम सीकर -01572-270037, 100, 9530431201, 9530431200
  • मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय खाटूश्यामजी - 01576 231803
  • उपखण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय रींगस 01575 294401
  • पुलिस थाना खाटू -01576-231046
  • पुलिस कन्ट्रोल रूम, खाटू -9116102301, 9166732301, 9602272301, 8905972301
  • पुलिस थाना रींगस -01575-225235
  • पुलिस थाना रानोली -01576-220363
  • कन्ट्रोल रूम अपस्पताल, खाटू -01576-231043

Khatu Shyam Ji Inquiry Center: खाटू श्‍याम जी मेले में दर्शनार्थी पूछताछ केंद्र

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+