Khatu Mela 2025: खाटूश्यामजी के सबसे पहले भक्त खाटू से नहीं थे, फाल्गुन मेले में साल 1984 का VIDEO वायरल
Khatu Mela 2025: महाकुंभ प्रयागराज के बाद आस्था का सैलाब अब राजस्थान के सीकर जिले के खाटू कस्बे में उमड़ रहा है। खाटूश्यामजी फाल्गुन लक्खी मेला 2025 चल रहा है, जिसमें चहुंओर से बाबा श्याम के भक्त खाटू नगरी पहुंच रहे हैं। हर रास्तों पर बाबा श्याम के जयकारे सुनाई दे रहे हैं।
बाबा श्याम के दुनियाभर में लाखों भक्त हैं, जो खाटू नरेश की चौखट पर शीश नवाने साल भर आते रहते हैं। 28 फरवरी 2025 से शुरू हुए खाटू मेले में तो अब तक लाखों श्याम भक्त पहुंच चुके हैं। क्या आप यह भी जानते हो कि बाबा श्याम के सबसे पहले भक्त कौन थे?

बता दें कि हारे का सहारा बाबा श्याम के सबसे पहले भक्त खाटूधाम या राजस्थान से नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य थे। खाटूश्यामजी के सबसे पुराने भक्त का नाम श्याम बहादुर अग्रवाल हैं, जो वैश्य समुदाय से हैं। कहने को तो बाबा श्याम तो बणियों का है। सेठ-साहूकार ही यहां ज्यादा आते हैं। जबकि बाबा श्याम के दरबार में हर समाज और जाति के लोग दर्शन करने आते हैं।
यह भी पढ़ें-ं Khatu Mela 2025 All Details: खाटू श्याम जी मेला में दर्शन, पार्किंग, लोकेशन व सुरक्षा की जानकारी एक क्लिक पर
खाटूश्यामजी के सबसे नामी भजन गायक कन्हैया मित्तल ने बाबा के सबसे पुराने भक्त के बारे में बताया है। भानू पाठक के साथ एक पॉडकास्ट में बात करते हुए कन्हैया मित्तल बोले कि बाबा श्याम के सबसे पहले भक्त श्याम बहादुर अग्रवाल हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले थे। उन्होंने ही सबसे पहले बाबा श्याम को महसूस किया। माना और पूजना शुरू किया।
कन्हैया मित्तल कहते हैं कि ब्रह्मलीन श्याम बहादुर अग्रवाल के शीषय हुए आलू सिंह जी महाराज, जिनका परिवार अभी भी खाटूश्यामजी की सेवा कर रहा है। खास बात यह भी है कि पूरी दुनिया खाटू नरेश की जय बोलती है, उसका मतलब है यह खाटू के उस राजा की जय है, जिन्होंने बाबा श्याम का मंदिर बनवाया था।
इधर, सोशल मीडिया पर rakesh_khatu_hapur नाम की इस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो शेयर हुआ, जिसमें बाबा श्याम के अनन्य भक्त आलू सिंह चौहान जी महाराज बाबा के भजन-कीर्तन करते व भजनों पर नाचते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर 28 जुलाई 1984 लिखी हुई है। बैकग्राउंड में स्वरबद्ध अनमोल श्री श्याम भजन 'दीनानाथ मेरी बात जानी कोनी तेरे से....' बज रहा है।












Click it and Unblock the Notifications