दुल्हन को सरप्राइज देने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, मची सेल्फी की होड़

Jhunjhunu News, झुंझुनूं। शादी को यादगार बनाने और दुल्हन को सरप्राइज देने के लिए एक दूल्हा हेलीकॉप्टर में सवार होकर ससुराल पहुंचा। मामला झुंझुनूं जिला मुख्यालय का है। यहां की रोड नम्बर तीन निवासी राकेश कुमार की शादी थी। बारात उदयपुरवाटी गई थी।

Jhunjhunu Groom Reached at Bride Home by helicopter

बता दें कि दूल्हा राकेश कुमार इटली में जॉब करता है। वह हेलीकॉप्टर में सवार होकर दुल्हनिया को लाने के लिए उदयपुरवाटी पहुंचा। शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा और दुल्हन हेलीकॉप्टर में बैठकर झुंझुनूं पहुंचे। इस दौरान लोगों में हेलीकॉप्टर वाले दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।

Jhunjhunu Groom Reached at Bride Home by helicopter

दूल्हे राकेश ने बताया कि शादी जिंदगी सबसे खास मौका होती है। इसलिए इसे यादगार बनाने के लिए रुपए कोई मायने नहीं रखते हैं। वह भी अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता था। इसलिए परिजनों के सामने दुल्हन को हेलीकॉप्टर में बैठाकर घर लाने की ख्वाहिश बताई। शुरुआत में तो हर किसी को अजीब लगा, मगर फिर परिजनों की इजाजत मिलने के बाद निजी कम्पनी का हेलीकॉप्टर किराए पर मंगवाया गया।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के बॉर्डर इलाके Jaisalmer में बढ़ गए 'पागल', ये पाक जासूस हैं या कोई और?

मैंने तो सोचा भी नहीं था
दुल्हन ने बताया कि जब उसे प​ता चला कि बाबुल के घर से उसकी विदाई हेलीकॉप्टर में होगी। मैंने तो इसके बारे में सोचा भी नहीं था कि हेलीकॉप्टर में सवार होकर ससुराल जाना होगा। मुझे शादी के इस मौके को दूल्हे द्वारा यादगार बनाए जाने पर बहुत खुशी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+