Jaisalmer Bus Accident: डीएनए सैंपलिंग में देरी से परिवार नाराज, 5 प्वाइंट में जानें अब तक क्या हुआ

Jaisalmer Bus Accident: दिवाली से पहले राजस्थान के 20 परिवारों में मातम पसर गया है। जैसलमेर से रवाना हुई एक निजी बस में हुई आगजनी की घटना में 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। सभी मृतकों के शव को आर्मी कैंट में रखवाया गया है। डीएनए सैंपलिंग में हो रही देरी की वजह से पीड़ित परिवार नाराज है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, सभी मृतकों के शवों को सेना के 2 ट्रकों से जोधपुर लाया जा रहा है।

जैसलमेर बस अग्निकांड में 19 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 79 साल के हुसैन खान की जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हुई है। बस में लगी आग इतनी भयानक थी कि सभी शव जल गए और अब उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए किया जाएगा। 5 प्वाइंट में जानें अब तक क्या हुआ।

Jaisalmer Bus Accident

Jaisalmer Bus Accident: डीएनए सैंपलिंग में देरी से परिवार नाराज

जैसलमेर में हुए बस अग्निकांड में 20 लोगों की मौत हो गई है। इस दुखद हादसे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। मृतकों के परिवार के सदस्य जोधपुर पहुंच रहे हैं और डीएनए सैंपलिंग कराए जाने की मांग कर रहे हैं। एक मृतक के परिवार के सदस्य ने बताया, 'हम सुबह 6 बजे से यहां आए हुए हैं। वह दिवाली पर घर आ रहा था और यहां हमें उसकी मौत की खबर मिली है। अब तक डीएनए सैंपलिंग नहीं हुई है।'

एक अन्य शख्स ने बताया कि मेरा छोटा भाई दिवाली पर घर आ रहा था, लेकिन हमें उसकी मौत की जानकारी मिली है। जब उसका फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा था, तब हमें कुछ आशंका हुई। हमारे लिए यह बहुत बड़ा सदमा है।

यह भी पढ़ें: Jaisalmer Bus Accident Reason: चलती AC बस बनी आग का गोला, 15 झुलसे-10 की मौत की आशंका, बच्चों ने लगाई छलांग!

सीएम भजनलाल पहुंचे जैसलमेर

इस घटना के बाद सूबे की सीएम भजनलाल शर्मा भी खुद जैसलमेर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बस आगजनी घटनास्थल पर पहुंचे गए हैं। उन्होंने पोकरण विधायक महन्त प्रताप पुरी, जैसलमेर जिला कलेक्टर प्रतापसिंह नाथावत, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे सहित तमाम जिले के अधिकारियों से घटना का फीडबैक लिया है।

Jaisalmer Bus Accident की हो रही जांच

जैसलमेर कोतवाली पुलिस बस हादसे में यात्रियों की संख्या की जांच कर रही है। बुकिंग एजेंट ने पूछताछ में बताया कि गडीसर सर्किल पर जब वह बस से उतरा था, तब उसमें 30 यात्री सवार थे। इसके बाद डीआरडीओ से कुछ और लोग सवार हुए थे और कुल यात्रियों की संख्या 35 हो गई थी।

10 परिजनों के डीएनए सैंपल भेजे गए

जोधपुर मेडिकल कॉलेज की ओर से दी जानकारी के हवाले से बताया जा रहा है कि अब तक 10 डीएनए सैंपल भेजे गए हैं और आगे की प्रक्रिया चल रही है। मृतकों के परिवार के सदस्यों का पहुंचना जारी है। सेना और स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: Jaisalmer News: ISI के लिए जासूसी कर रहा सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, पूर्व मंत्री से संबंध का भी खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+