Jaisalmer News: ISI के लिए जासूसी कर रहा सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, पूर्व मंत्री से संबंध का भी खुलासा

Jaisalmer Pakistani Spy Arrested: भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े तनाव के बीच जैसलमेर से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां राजस्थान सरकार के रोजगार विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की इस कार्रवाई ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।

गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान शकूर खान मांगणियार के रूप में हुई है, जो जैसलमेर में पाकिस्‍ताान सीमा के पास गांव बाड़ौदा की मंगलिया की ढाणी का रहने वाला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शकूर खान बीते कई वर्षों से ISI के सीधे संपर्क में था और लगातार भारत से जुड़ी गोपनीय व संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान को भेज रहा था। बताया जा रहा है कि वह 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भी पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के साथ सक्रिय संपर्क में था।

Jaisalmer Pakistani Spy Arrested

पूर्व मंत्री से जुड़ा था शकूर खान

जांच में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि शकूर खान का संबंध राजस्थान सरकार के एक पूर्व कैबिनेट मंत्री से भी रहा है। सूत्रों के मुताबिक, वह पूर्व मंत्री का निजी सचिव रह चुका है। अब जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या मंत्री के कार्यकाल के दौरान कोई गोपनीय प्रशासनिक जानकारी भी पाकिस्तान तक पहुंचाई गई थी?

जयपुर में पूछताछ, नेटवर्क का विस्तार खंगाल रही एजेंसियां

गिरफ्तारी के तुरंत बाद शकूर खान को जैसलमेमर से जयपुर लाया गया, जहां उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। खुफिया एजेंसियों का उद्देश्य न केवल उसकी गतिविधियों को समझना है, बल्कि यह भी जानना है कि कहीं राजस्थान में कोई संगठित जासूसी नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। इस सिलसिले में सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और राजनीतिक संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

सात बार जा चुका पाकिस्‍तान शकूर खान

मीडिया की खबरों के अनुसार शकूर खान सात बार पाकिस्‍ताान जा चुका है। उसके मोबाइल में कई पाकिस्‍तानी नंबर मिले हैं। जैसलमेर एसपी सुधीर चौधरी कहते हैं कि "शकुर खान, जो एक सरकारी कर्मचारी है, को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है...हमने जनता से अपील की थी कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी के बारे में हमें जानकारी दें। हमने पहले ही कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जो सीमा पार महत्वपूर्ण जानकारी भेज रहे थे।

Jaisalmer Pakistani Spy Arrested

शकूर खान से पहले पठान खान पकड़ा गया

इससे पहले राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ के पठान खान को पकड़ा था। पठान खान जैसलमेर के जीरो आरडी क्षेत्र में लगातार हो रहे सैन्य अभ्यासों और सेना की आवाजाही के दौरान वह संवेदनशील सूचनाएं एकत्र कर रहा था।

पाकिस्तान में मिला था ISI से प्रशिक्षण

जांच में खुलासा हुआ है कि पठान खान वर्ष 2013 में पाकिस्तान गया था, जहां वह पाक खुफिया एजेंसी के अधिकारियों के संपर्क में आया। वहां उसे धन का प्रलोभन देकर जासूसी का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद भी वह पाकिस्तान जाता रहा और ISI के हैंडलरों से संपर्क में बना रहा।

पठान खान पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया के माध्यम से और व्यक्तिगत मुलाकातों के दौरान जैसलमेर की अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं ISI को भेजीं। इसके अलावा उसने भारतीय सिम कार्ड भी पाक एजेंसी को उपलब्ध कराए। बदले में उसे विभिन्न माध्यमों से पैसे भेजे जाते थे।

यह भी पढ़ें- Khan Sir ने लव मैरिज की या अरेंज, पत्नी AS Khan कैसी दिखती हैं, दहेज में क्या मिला? सबकुछ सामने आ गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+