Jaipur Metro News: जयपुर मेट्रो के विस्तार का मेगा प्लान, 36 नए स्टेशन के साथ शहर की कनेक्टिविटी होगी बेहतरीन
Jaipur Metro News: जयपुर शहर में मेट्रो विस्तार का इंतजार अब खत्म हो सकता है। लंबे समय से अटकी जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना को केंद्र सरकार के पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) ने मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ ही प्रदेश की राजधानी में मेट्रो नेटवर्क विस्तार में आ रही एक बड़ी बाधा खत्म हो गई है। इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति देने के लिए केंद्रीय कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। पिछले दिनों केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक हुई थी।
इस हाई प्रोफाइल बैठक में राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (RMRC) के प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया ने फेज-2 की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) पेश की थी। इस बैठक में मेट्रो नेटवर्क परियोजना के तकनीकी ढांचे, वित्तीय मॉडल और शहरी जरूरतों के हर पहलू पर चर्चा की गई थी। जयपुर की बढ़ती आबादी, ट्रैफिक जाम और भविष्य की परिवहन मांगों को देखते हुए PIB ने इस परियोजना को स्वीकृति दी है।

Jaipur Metro News: 36 स्टेशन से शहर के हर हिस्से की कनेक्टिविटी
- जयपुर मेट्रो फेज-2 पिछले कई वर्षों से केंद्रीय मंजूरी का इंतजार कर रही थी। PIB से हरी झंडी मिलने के बाद अब यह प्रोजेक्ट अंतिम चरण में पहुंच गया है।
- जैसे ही केंद्रीय कैबिनेट से स्वीकृति मिलती है, मेट्रो के विस्तार का काम औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: PM Fasal Bima Yojana: रबी फसलों का बीमा शुरू, राजस्थान में ये है आवेदन की अंतिम तारीख
- जयपुर मेट्रो फेज-2 की प्रस्तावित लंबाई करीब 42.80 किलोमीटर होगी। यह कॉरिडोर सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र से अंबाबाड़ी तक फैला होगा।
- यह मेट्रो लाइन शहर को उत्तर-दक्षिण दिशा में जोड़ देगा। इस रूट पर कुल 36 स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव है, जिनमें 34 एलिवेटेड और 2 अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे।
- यह मेट्रो लाइन सीतापुरा, वीकेआई, जयपुर एयरपोर्ट, जयपुर रेलवे स्टेशन, गांधी नगर रेलवे स्टेशन, एसएमएस स्टेडियम, एसएमएस अस्पताल, कलेक्ट्रेट, विद्याधर नगर, अंबाबाड़ी, टोंक रोड और सीकर रोड जैसे प्रमुख इलाकों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।
यह भी पढ़ें: Rajasthan school holiday: राजस्थान के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों में बदलाव, जान लें नई तारीख
Jaipur Metro का विस्तार शहर के लिए अहम है फेज-2
जयपुर मेट्रो फेज-2 के शुरू होने से शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही यात्रा समय घटेगा और लाखों लोगों को तेज व सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन मिलेगा। साथ ही, यह परियोजना शहर की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और पर्यटकों समेत आम लोगों के लिए बेहतरीन सार्वजनिक परिवहन सुविधा साबित होगी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगी।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Tourism: राजस्थान के पर्यटन उद्योग का Indigo ने भट्टा बैठाया, पीक सीजन में होटल और बाजार सूने












Click it and Unblock the Notifications