Rajasthan Tourism: राजस्थान के पर्यटन उद्योग का Indigo ने भट्टा बैठाया, पीक सीजन में होटल और बाजार सूने
Rajasthan Tourism: इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें बड़े पैमाने पर रद्द होने का सीधा असर पर्यटन उद्योग पर भी पड़ रहा है। राजस्थान में टूरिज्म के लिहाज से यह पीक सीजन होता है, लेकिन फ्लाइट्स रद्द होने का असर पूरे होटल कारोबार पर पड़ रहा है। पीक सीजन होने के बावजूद जयपुर, जोधपुर, उदयपुर समेत प्रमुख शहरों में पर्यटन गतिविधियां लगभग ठप पड़ गई हैं। फ्लाइट कैंसिल होने और बार-बार समय में बदलाव की वजह से देश-विदेश से आने वाले पर्यटक लगातार अपनी बुकिंग रद्द कर रहे हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, फ्लाइट संकट का सबसे बड़ा नुकसान पर्यटन उद्योग और उससे जुड़े सहायक व्यवसायों को उठाना पड़ रहा है। होटल, टैक्सी, टूर और ट्रैवल एजेंसियां, वेडिंग फोटोग्राफी, स्थानीय पर्यटन गाइड, प्राचीन वस्तुओं और पारंपरिक उपहार बेचने वाले कारोबारी सीधे प्रभावित हुए हैं। अनुमान है कि इन सभी क्षेत्रों को 50% से 60% तक का नुकसान पहुंचा है।

Rajasthan Tourism: इंडिगो संकट से प्रभावित हुआ कारोबार
- एक प्री-वेडिंग फोटोग्राफर ने मीडिया को बताया कि उड़ानें रद्द होने के कारण कई कपल्स ने अपने फोटोशूट कैंसल कर दिए, जिससे उन्हें करीब ₹2.5 लाख तक का नुकसान हुआ है।
- जयपुर के एक अन्य फोटोग्राफर ने कहा कि उनका व्यवसाय लगभग 80% तक गिर गया है। राजस्थान के शहर में हर साल इस समय बड़ी संख्या में लोग प्री-वेडिंग, पोस्ट वेडिंग फोटो शूट, डेस्टिनेशन वेडिंग, सगाई वगैरह के लिए आते हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan History: राजस्थान का यह रहस्यमयी किला आज भी पहेली, जानें क्यों इससे थर-थर कांपते थे मुगल?
- पर्यटन स्थलों पर भीड़ में भारी कमी देखी जा रही है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि विदेशी पर्यटक न आने से हैंडीक्राफ्ट, ज्वेलरी, टेक्सटाइल और पारंपरिक वस्तुएं खरीदने वालों की संख्या में अचानक गिरावट आ गई है।
- यात्रा उद्योग के जानकारों का कहना है कि यदि उड़ानों की स्थिति जल्द सामान्य नहीं होती, तो आने वाले दिनों में नुकसान और बढ़ सकता है।
Indigo Flights रद्द होने से राजस्थान की अर्थव्यवस्था प्रभावित
पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक के अनुसार, उड़ानें रद्द होने से पर्यटन पर गंभीर असर पड़ा है। पर्यटकों की संख्या लगभग 50% तक घट गई है। नवंबर से जनवरी के बीच हर साल विदेशी और घरेलू दोनों तरह के पर्यटक बड़ी संख्या में राजस्थान आते थे, लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल बदल गई है। उन्होंने बताया कि जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर और बीकानेर जैसे बड़े पर्यटन शहर उड़ानें रद्द होने के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
पिछले साल किले, महल और झीलों को देखने के लिए भारी भीड़ रहती थी, लेकिन इस बार अचानक उड़ानें रद्द होने से पर्यटक आने ही बंद हो गए हैं। पर्यटन उद्योग में होटल कारोबार के अलावा, छोटे-छोटे उद्यमी जैसे कि गाइड, फोटोग्राफर, घोड़ा-हाथी चालक वगैरह की भी कमाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Aaj Ka Mausam: इन शहरों में शीतलहर का येलो अलर्ट, दिन में भी गलन वाली ठंड तड़पाएगी?












Click it and Unblock the Notifications