राजस्‍थान में सूरतगढ़ एयरबेस पर पाकिस्‍तान ने नहीं किया हमला, कर्नल सोफिया कुरैशी ने खोली पाक की पोल

Suratgarh Airbase in Sri ganganagar Rajasthan: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शनिवार सुबह केंद्र सरकार की ओर से रक्षा और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया गया कि पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों के दावे पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं।

सूरतगढ़ एयरबेस पर कोई हमला नहीं

रक्षा मंत्रालय की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sofia Qureshi) ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर, राजस्थान) एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाने के दावे झूठे हैं। उन्होंने कहा कि एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित है और वहाँ के सामान्य हालात की तस्वीरें भी प्रेस को दिखाई गईं। कर्नल कुरैशी ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की ओर से लड़ाकू विमानों, ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है, जबकि नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारी गोलाबारी की जा रही है।

Suratgarh Airbase in Sri ganganagar Rajasthan

पाकिस्तान फैला रहा झूठा प्रोपेगेंडा

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान की सरकारी एजेंसियां जानबूझकर भारत के खिलाफ झूठा प्रोपेगेंडा चला रही हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य परिसरों, पावर ग्रिड और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले का दावा किया है, जो पूरी तरह गलत और भ्रामक है। उन्होंने इन सभी दावों को "प्रचार युद्ध" का हिस्सा बताया।

पाक का दावा, भारत का खंडन

पाकिस्तान ने भारत के 10 प्रमुख सैन्य ठिकानों पर हमले करने का दावा किया था। इनमें सूरतगढ़ एयरबेस (राजस्थान), ब्रह्मोस मिसाइल स्टोरेज फैसिलिटी (पंजाब), उरी सप्लाई डिपो, आदमपुर का S-400 डिफेंस सिस्टम, देहरंग्यारी की आर्टिलरी यूनिट और पठानकोट एयरबेस शामिल हैं। भारत सरकार ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें "पूरी तरह झूठ" बताया है।

सीमा जिलों में हाई अलर्ट

तनावपूर्ण हालात को देखते हुए भारत-पाक सीमा से सटे राजस्थान के पांच जिलों जोधपुर, चूरू, बाड़मेर, हनुमानगढ़ और बीकानेर (नाल क्षेत्र)- में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से घरों में ही रहने की अपील की है। जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में पुलिस ने प्रमुख बाजारों को एहतियातन बंद करवा दिया है। बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी ने स्थानीय ग्रामीणों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ, कौन-कौन से झूठ बोले? भारतीय कर्नल सोफिया कुरैशी ने सब बता दिया

यह भी पढ़ें- राजस्‍थान में सूरतगढ़ एयरबेस पर पाकिस्‍तान ने नहीं किया हमला, कर्नल सोफिया कुरैशी ने खोली पाक की पोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+