पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ, कौन-कौन से झूठ बोले? भारतीय कर्नल सोफिया कुरैशी ने सब बता दिया
Operation Sindoor Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई 2025 शाम 5 बजे से युद्ध विराम हो गया है। 12 मई 2025 को दोनों देश फिर से बातचीत करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के महज 86 घंटे के भीतर भारी नुकसान झेलने और झूठ पर झूठ बोलने के बाद पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है।
भारी नुकसान और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका से मध्यस्थता की गुहार लगाई। पाकिस्तान ने सीजफायर तो करवा लिया, मगर सवाल उठता है कि आखिर पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ और पाकिस्तान ने कौन-कौन से झूठ बोले?

सीजफायर के बाद शनिवार शाम सवा छह बजे ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्रालय द्वारा विशेष ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी (Colonel Sofia Qureshi) ने पाकिस्तान ने अभियान चलाकर भ्रामक सूचनाएं खूब फैलाई, जिनकी हकीकत कुछ और ही है।
पाकिस्तान का झूठ नंबर एक
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान ने यह दावा किया कि उसने अपने JF 17 (लड़ाकू विमान) से भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस मिसाइल को नुकसान पहुंचाया, जो पूरी तरह से गलत दावा है।
पाकिस्तान का झूठ नंबर दो
पाकिस्तान के इन झूठे दावों के मुताबिक कि भारत की एयरफील्ड जैसे कि सिरसा, जम्मू, पठानकोट, भठिंडा, नलिया और भुज में है।
पाकिस्तान का झूठ नंबर तीन
पाक ये झूठे दावों के मुताबिक चंडीगढ़ और व्यास में स्थित भारत के गोला-बारूद डिपो नुकसान पहुंचाया गया। जबकि ये सारी चीजें सही सलामत हैं।
पाकिस्तान का झूठ नंबर चार
पाकिस्तान ने आरोप लगाया गया कि भारतीन सेना ने पाकिस्तान की मस्जिदों को निशाना बनाया। यह दावा झूठा है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष व लोकतांत्रिक मूल्यों वाला देश है। भारत ने किसी भी मस्जिद को निशाना नहीं बनाया, और सभी सैन्य कार्रवाइयाँ केवल आतंक और सैन्य ढांचे तक सीमित रहीं।
How much loss to Pakistan: भारतीय सेना ने पाकिस्तान को क्या नुकसान पहुंचाया?
कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ने पाकिस्तान को बहुत भारी नुकसान पहुंचाया है। उनके सैन्य ढांचे चाहे वह जमीनी हो या आसमानी। यही नहीं बल्कि भारत ने पाकिस्तान की एयरफील्ड स्कर्दू, जैकोबाबाद, सरगोधा और भुलारी को गंभीर क्षति पहुंचाई है।
इसके अलावा पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार सिस्टम को भी एयर स्पेस में अस्थिर किया है। LoC के पास पाकिस्तान के कमांड एंड कंट्रोल लॉजिस्टिक इंस्टॉलेशन और सैन्य ढांचे व सैनिकों का इतना भारी नुकसान हुआ है कि पाकिस्तान की ऑफेंसिव व डिफेंसिव कैपेबिलिटी को नष्ट कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग करने वालीं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की सैलरी कितनी?












Click it and Unblock the Notifications