IAS Pari Bishnoi की बेटी का नाम Vedaa, बेटा नहीं होने पर परिजनों को सुनने पड़े थे ताने, खुद ने बयां किया दर्द
IAS Pari Bishnoi: भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे खूबसूरत आईएएस अधिकारियों में से एक परी बिश्नोई मां बन गई हैं। परी बिश्नोई ने 25 फरवरी 2025 को बेटी को जन्म दिया है। बेटी का नाम वेदा (Vedaa) रखा गया है। परी बिश्नोई ने जिंदगी में वा वक्त भी देखा है जब बेटा नहीं होने की वजह से इनके परिवार को ताने सुनने को पड़ते थे।
राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के गांव काकड़ा निवासी परी बिश्नोई ने 22 दिसंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में भव्य बिश्नोई से शादी की थी। भव्य बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल व पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं। खुद भव्य आदमपुर से भाजपा के पूर्व के विधायक रह चुके हैं।

राजस्थान की परी बिश्नोई व हरियाणा के भव्य बिश्नोई के पहली संतान बेटी वेदा के माता-पिता बनने के मौके पर आइए जानते हैं वो किस्सा जब बेटा नहीं होने पर परी बिश्नोई के माता-पिता को लोग ताने मारते थे। परी बिश्नोई की छोटी बहन का नाम पलक बिश्नोई हैं, जो दिल्ली में साइबर क्राइम मामलों की एडवोकेट है।

IAS Pari Bishnoi Rank: आईएएस परी बिश्नोई रैंक 30 यूपीएससी 2019
दरअसल, परी बिश्नोई UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2019 में AIR-30 हासिल करके सिक्किम कैडर में IAS बनीं। यूपीएससी पास करने के बाद समाज के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपनी माता राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सुशीला देवी व पिता एडवोकेट मनीराम बिश्नोई के बेटा नहीं होने का दर्द बयां किया।
IAS Pari Bishnoi Video: आईएएस परी बिश्नोई का वीडियो
कार्यक्रम में परी बिश्नोई ने कहा था कि ''मेरे माता-पिता के दो बेटियां हैं। हमारा भाई नहीं है। यूपीएससी में चयन नहीं होने से पहले तक हर समारोह व शादी में मेरे परिजनों को कोई ना कोई सांत्वना जता ही देता था। कहता था कि आपके दो ही बेटियां हैं। क्या बेटियों को कभी दिल्ली तो कभी कहीं ओर ले जाते रहते हो?'' आईएएस में चयन होने के बाद से यह सुनना थोड़ा बहुत कम हुआ है।

IAS Pari Bishboi Speech: आईएएस बनने के बाद बदला नजरिया
आईएएस परी बिश्नोई कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आगे कहती हैं कि 'आईएएस बनने से पहले तो मेरे परिजनों को हर जगह ही सुनने को मिलता था कि दो बेटियां हैं। इनकी जगह बेटा होता तो नाम रोशन करता।' परी मानती है कि यह सिर्फ मेरे परिवार के साथ नहीं बल्कि अन्य परिवारों के साथ भी होता है। समाज में बेटियों को लेकर नजरिया ही कुछ ऐसा बना हुआ है।

आईएएस परी बिश्नोई कहती हैं कि समाज में बेटा-बेटी में फर्क वाले नजरिए के लिए कोई एक जिम्मेदार नहीं है। इस नजरिए को बदलने के लिए मेहनत हमें ही करनी पड़ेगी। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इससे नजरिए को बदलें और इससे आगे बढ़ें।
Kuldeep Bishnoi Facebook: आईएएस परी बिश्नोई के ससुर ने पोती पर लुटाया प्यार
ऐसा नहीं है कि परी बिश्नोई के बेटी पैदा होने पर उनके साथ भी ऐसा हुआ है। परी बिश्नोई के ससुराल वालों ने उनकी नवजात बेटी का शानदार स्वागत किया है। परी बिश्नोई के ससुर पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने पोती पर खूब प्यार लुटाया है। इसकी एक बानगी कुलदीप बिश्नोई सोशल मीडिया पोस्ट है।
कुलदीप बिश्नोई ने घर में नन्हीं परी के रूप में पोती के आगमन पर 25 फरवरी की दोपहर को फेसबुक पर लिखा कि -'मां पार्वती के महान आशीर्वाद से, माँ सरस्वती के अपार स्नेह से एवं माँ लक्ष्मी की असीम कृपा से आज मुझे और रेणुका को अनमोल रत्न के रूप में पोतीरत्न की प्राप्ति हुई है। मुझे और रेणुका को दादा और दादी बनाने के लिए ईश्वर के चरणों में वंदन और भव्य-परी को शुभाशीर्वाद। पिताजी की आज सबसे ज़्यादा याद आ रही है। मेरे आदमपुर, हरियाणा एवं राजस्थान वासियों को ढेरों बधाइयाँ।
कुलदीप बिश्नोई ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि ''कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, मैं अपनी अनमोल पोती पर उनके अनगिनत आशीर्वाद के लिए भगवान को धन्यवाद देता हूं। वह एक सच्चा उपहार है, और मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि हमारी पोतिरत्न हमेशा ख़ुश रहे, खुशहाल रहे और दीर्घायु हो।
मैं अपने परिवारजनों और प्रिय मित्रों को भी उनके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद देना चाहता हूं। आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद हमारी नन्ही राजकुमारी के जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता से भर दें - यही हमारी प्रार्थना है। आपकी दयालुता और शुभकामनाएं हमारे परिवार के लिए बहुत मायने रखती हैं। ईश्वर आपमें से प्रत्येक को उतनी ही प्रचुरता से आशीर्वाद देता रहे जितना उसने हमें दिया है।''
Bhavya Bishnoi Instagram: आईएएस परी बिश्नोई के पति ने बेटी के लिए क्या लिखा?
परी बिश्नोई के पति भव्य बिश्नोई ने इंस्टाग्राम पर #Vedaa के साथ नवजात बेटी, पत्नी परी बिश्नोई व खुद के हाथों की तस्वीर शेयर की है। साथ ही लिखा- "विद्यां ददातु विनयं, विनयाद् याति पात्रताम्। पात्रत्वात् धनमाप्नोति, धनात् धर्मं ततः सुखम्॥"
ईश्वर व गुरु जम्भेश्वर महाराज की असीम कृपा से हमारे जीवन में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। आप सभी से प्रार्थना है कि अपने आशीर्वाद से हमारी नन्ही "परी" की दीर्घायु, आरोग्यता व सुख-समृद्धि की कामना करें।
यह भी पढ़ें- IAS Pari Bishnoi Family: मां बनीं आईएएस परी बिश्नोई के परिवार में कौन-कौन? पूर्व CM के पोते से की शादी
यह भी पढ़ें- IAS Pari Bishnoi बनीं मां, आईएएस परी बिश्नोई के घर गूंजीं किलकारियां, जानें कौन हैं पति Bhavya Bishnoi?












Click it and Unblock the Notifications