Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IAS Pari Bishnoi Family: मां बनीं आईएएस परी बिश्‍नोई के परिवार में कौन-कौन? पूर्व CM के पोते से की शादी

Pari Bishnoi IAS Success Story: भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे खूबसूरत आईएएस अधिकारियों में से एक परी‍ बिश्‍नोई फिर सुर्खियों में हैं। परी बिश्‍नोई के घर खुशियां आई हैं। 25 फरवरी 2025 को IAS परी बिश्‍नोई ने बेटी को जन्‍म दिया है। इसके बाद से ही परी बिश्‍नोई व उनके पति भव्‍य बिश्‍नोई को खूब बधाइयां मिल रही है।

राजस्‍थान की परी बिश्‍नोई व हरियाणा के भव्‍य बिश्‍नोई ने 23 दिसंबर 2023 को झीलों की नगरी राजस्‍थान में शादी थी। शादी के बाद अजमेर के पुष्‍कर, हरियाणा हिसार के आदमपुर व दिल्‍ली में शादी का रिसेप्शन रखा गया था। अब साल 2025 में परी बिश्‍नोई व भव्‍य बिश्‍नोई पहली संतान के माता-पिता बने हैं।

यह भी पढ़ें- IAS Pari Bishnoi बनीं मां, आईएएस परी बिश्‍नोई के घर गूंजीं किलकारियां, जानें कौन हैं पति Bhavya Bishnoi?

IAS Pari Bishnoi Family

आईएएस परी बिश्‍नोई परिवार

  • दादा-गोपीराम बिश्‍नोई, पूर्व सरपंच
  • पिता- मनीराम, एडवोकेट
  • माता- सुशीला देवी, पुलिस कांस्‍टेबल
  • छोटी बहन-पलक बिश्‍नोई, वकील
  • दादा ससुर-चौधरी भजनलाल, पूर्व सीएम हरियाणा
  • ससुर कुलदीप बिश्‍नोई, पूर्व सांसद
  • सास-रेणुका बिश्‍नोई, पूर्व विधायक
  • पति-भव्‍य बिश्‍नोई, पूर्व विधायक आदमपुर
  • देवर-चैतन्य बिनोई
  • देवरानी-सृष्टि
  • ननद-सिआ बिश्नोई

भव्‍य बिश्‍नोई के परिवार के करीबी व हरियाणा के नलवा क्षेत्र से विधायक रणधीर पनिहार ने परी बिश्‍नोई के मां व भव्‍य बिश्‍नोई के पिता बनने की पुष्टि की है। विधायक पनिहार ने फेसबुक पर परी बिश्‍नोई व भव्‍य बिश्‍नोई की तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा है कि -'हमारे बहुत ही ऊर्जावान व मेहनती युवा नेता Bhavya Bishnoi व #परी_IAS को बेटी होने पर बहुत-बहुत बधाई। Kuldeep Bishnoi'

IAS Pari Bishnoi Family

बता दें कि भव्‍य बिश्‍नोई और परी बिश्‍नोई दोनों ही राजनीति परिवार से हैं। परी बिश्‍नोई के दादा गोपीराम बिश्नोई अपने गांव काकड़ा (बीकानेर) में चार सरपंच रहे हैं, जबकि भव्‍य बिश्‍नोई के दादा चौधरी भजन लाल हरियाणा के तीन बार मुख्‍यमंत्री रहे हैं। दोनों का ही परिवार राजस्‍थान के बीकानेर की नोखा तहसील के मुकाम में बिश्नोई समाज के प्रवर्त्तक गुरु श्री जम्भेश्वर महाराज के समाधि स्थल मुक्ति धाम मुकाम में गहरी आस्‍था रखता है।

IAS Pari Bishnoi husband, sister, parents: आईएएस परी बिश्‍नोई के पति, बहन, माता-पिता कौन हैं?

आईएएस परी बिश्‍नोई का जन्‍म 26 फरवरी 1996 को राजस्‍थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के गांव काकड़ा में एडवोकेट मनीराम बिश्‍नोई व आरपीएफ कांस्‍टेबल कांस्‍टेबल सुशीला देवी के घर हुआ। परी बिश्‍नोई के भाई नहीं है। छोटी बहन है, जिसका पलक बिश्‍नोई है। पलक बिश्‍नोई दिल्‍ली हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में बतौर क्रिमिनल लॉयर प्रेक्टिस करती हैं।

परी बिश्‍नोई की शुरुआती पढ़ाई अजमेर की सेंट मेरी कांवेंट स्‍कूल से हुई। वहां मां की पोस्टिंग भी रही। इसके बाद परी बिश्‍नोई ने दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के इंद्रप्रस्‍थ महिला महाविद्यालय से स्‍नातक की डिग्री व अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्‍वती विश्‍वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में मास्‍टर डिग्री हासिल की। तीसरे प्रयास में परी बिश्‍नोई संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में परी बिश्‍नोई ने साल 2019 में 30वीं रैंक पाकर नॉर्थ ईस्‍ट कैडर में सिक्किम में आईएएस बन गईं।

Bhavya Bishnoi Wife and Parents: भव्‍य बिश्‍नोई की पत्‍नी, भाई-बहन, माता-पिता कौन हैं?

भाजपा के युवा नेता का जन्‍म 16 फ़रवरी 1993 को कुलदीप बिश्‍नोई व रेणुका बिश्नोई के घर हुआ। भव्‍य बिश्‍नोई के पिता कुलदीप बिश्‍नोई हिसार से सांसद व माता रेणुका बिश्‍नोई आदमपुर सीट से विधायक रह चुकी हैं। भव्‍य बिश्‍नोई के भाई का नाम चैतन्य बिनोई है, जिनकी शादी सृष्टि से हुई है। बहन का नाम सिआ बिश्नोई है।

कुलदीप बिश्‍नोई पहले कांग्रेस से विधायक थे। फिर इस्‍तीफे देकर भाजपा में शामिल हो गए। पिता ने आदमपुर सीट उपचुनाव 2022 में भाजपा की टिकट पर बेटे भव्‍य को विधायक बनवाया। भव्‍य बिश्‍नोई ने लंदन के ऑक्‍सफोर्ड विश्‍वविद्यालय से पढ़ाई पूरी की है। भव्‍य बिश्‍नोई जनहित छात्र संगठन के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं।

IAS Pari Bishnoi Family

Bhavya Bishnoi Adampur Hisar: साल 2024 में आदमपुर से हार गए भव्‍य बिश्‍नोई

बता दें कि आदमपुर सीट पर भव्‍य बिश्‍नोई का परिवार क वर्षों से कब्‍जा है। 1968, 1972, 1977, 1982, 1991, 1996, 2000, 2005 व 2008 में भव्‍य के दादा चौधरी भजनलाल, 1987 में दादी जसमा देवी, पिता कुलदीप बिश्‍नोई 1998, 2009, 2014, 2019 व मां रेणुका बिश्‍नोई 2011 में विधायक रहीं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आदमपुर सीट से भाजपा विधायक रहते हुए भव्‍य बिश्‍नोई चुनाव हार गए। कांग्रेस के चंद्र प्रकाश जांगड़ा ने भव्‍य बिश्‍नोई 1,268 वोटों से हरा दिया था।

यह भी पढ़ें- कितनी अमीर हैं IAS परी बिश्‍नोई? BJP कैंडिडेट पति भव्‍य बिश्‍नोई के शपथ पत्र में चौंकाने वाला खुलासा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+