मृत्यु प्रमाण-पत्र बन जाने के बाद 'जिंदा' लौटे हनुमान प्रसाद सैनी, जानिए कहां बिताए 33 साल?
Hanuman Prasad Saini missing from rajasthan: राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर से 33 साल पहले लापता हुए हनुमान प्रसाद सैनी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में माता मंदिर में पूजा अर्चना करते रहे।

Missing Person Returned After for 33 Years in Alwar: घर वालों ने जिस शख्स को मृत मान लिया वो जिंदा लौट आया। 33 साल तक कोई खबर नहीं थी। अब अचानक 30 मई 2023 को हनुमान प्रसाद सैनी राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर में अपने घर पहुंचे तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
Recommended Video

बानसूर के रहने वाले रामचंद्र ने बताया कि उनके पिता हनुमान प्रसाद सैनी 33 साल पहले घर वालों को बिना बताए कहीं चले गए थे। परिजनों ने उनकी खूब तलाश की। कई मंदिरों में मन्नतें भी मांगी, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा।
तीन दशक तक कोई सम्पर्क नहीं होने पर परिजनों ने हनुमान प्रसाद सैनी के जिंदा लौट आने की उम्मीद छोड़ दी थी। साल 2022 में कोर्ट के माध्यम से परिजनों ने हनुमान प्रसाद सैनी का
मृत्यु प्रमाण पत्र तक बनवा लिया था।
यह भी पढ़ें: Soldier Deda Ram Missing: भारतीय फौजी देदाराम 1 माह से लापता, पत्नी ने आर्मी चीफ को लिखा पत्र
33 साल बाद घर लौटे हनुमान प्रसाद सैनी ने बताया कि वे राजस्थान से हिमाचल प्रदेश चले गए थे। वहां कांगड़ा में माता के मंदिर में पूजा अर्चना करने लग गए। पूजा अर्चना इस कदर लीन हुए कि कभी घर लौटने की नहीं सोची। अब उन्हें परिजनों की याद आई तो वे लौट आए।
राजस्थान में हाल ही हनुमान प्रसाद सैनी जैसा एक और मामला सामने आया है। धौलपुर निवासी नित्य किशोर उर्फ सुनील 24 साल पहले घर से लापता हुआ। वह दौसा जिले में हाईवे पर होटल में काम करता रहा। पुलिस ने ढाबों पर नियमित जांच के तहत नित्य किशोर से पूछताछ की तो उसके लापता होने का पता चला।












Click it and Unblock the Notifications