Soldier Deda Ram Missing: भारतीय फौजी देदाराम 1 माह से लापता, पत्नी ने आर्मी चीफ को लिखा पत्र
DedaRam Thori Indian Army: लापता फौजी देदाराम थोरी राजस्थान के जोधपुर जिले के रायमलवाड़ा के रहने वाले हैं। जम्मू से आसाम जाते समय ऑन ड्यूटी लापता हो गए हैं।

Missing Soldier Deda Ram Jodhpur Rajasthan: भारतीय सेना और परिजनों को एक फौजी की तलाश है। लापता सैनिक नायक देदाराम थोरी (चौधरी) की पत्नी शांति देवी ने आर्मी चीफ को पत्र लिखकर पति को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। एक महीना होने को आया, मगर अभी फौजी देदाराम थोरी का कोई सुराग नहीं लगा है।
Recommended Video
लापता सैनिक देदाराम थोरी राजस्थान के जोधपुर जिले के गांव रायमलवाड़ा की थोरियों की ढाणी के रहने वाले हैं। उनके परिजनों ने जोधपुर जिले के ओसियां पुलिस थाने में थोरी की गुमशुदगी भी दर्ज करवाई है।

फौजी की पत्नी शांति देवी की ओर से दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि देदाराम थोरी घर पर 30 दिन की छुट्टी पूरी करके ड्यूटी 27 अप्रैल 2023 को सुबह 4 बजे निजी वाहन से जोधपुर रेलवे स्टेशन से जम्मू की ट्रेन में रवाना हुए थे। अब उनसे सम्पर्क नहीं हो रहा।
2 मई को देदाराम के बच्चे जिस हॉस्टल में पढ़ते हैं, वहां के वार्डन के पास कॉल आया। कॉल पर पठानकोट जीआरपी के एक सिपाही ने बताया कि देदाराम नाम के व्यक्ति का एक बैग ट्रेन में मिला है।

इस सूचना पर देदाराम के परिजन निजी वाहन से उनकी यूनिट में पहुंचे। वहां पता चला कि देदाराम थोरी घर से 29 अप्रैल को यूनिट में सकुशल पहुंच गए थे। उनकी नई पोस्टिंग के लिए एक मई को आदेश मिला।
उन्हें जम्मू से आसाम जाना था। यूनिट में उनके आने और नई जगह पोस्टिंग के लिए रवाना होने तक की ही जानकारी मिल पाई। इसके अलावा उनहें भी पता नहीं कि देदाराम कहां गए?

देदाराम चौधरी के चचेरे भाई कुलदीप थोरी ने बताया कि वे अपने दो छोटे भाइयों व परिवार में एक बेटी की शादी में गांव आए। वापस यूनिट लौटने के बाद उनको आसाम के तेजपुर में पोस्टिंग के लिए अकेले को ट्रेन से भेजा गया था। उसके बाद से वे लापता हैं। उनका बैग पठानकोट में जीआरपी को मिला।
कुलदीप थोरी के अनुसार देदाराम चौधरी 21 साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में नायक पद पर सेवाएं दे रहे थे। छह-सात माह बाद रिटायर होने वाले थे। उनका इस तरह से लापता हो जाना एक पहेली बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications