Amarjeet Bishnoi: गैंगस्टर अमरजीत बिश्नोई को इटली में पकड़ने की पूरी कहानी, राजू ठेहट मर्डर में क्या रोल?
Who is Amarjeet Bishnoi: राजस्थान पुलिस की एंट्री गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। AGTF ने रोहित गोदारा गिरोह के विदेश में बैठे सबसे गैंगस्टर अमरजीत सिंह बिश्नोई को इटली के सिसली शहर स्थित तरपानी कस्बे से अरेस्ट करवाया है।
Oneindia Hindi से बातचीत में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा ( एडीजी क्राइम बांच) आईपीएस दिनेश एमएन ने बताया कि इटली से पकड़ा गया गैंगस्टर अमरजीत सिंह बिश्नोई बीकानेर जिले के बीछवाल पुलिस थाना इलाके के रीको औद्योगिक क्षेत्र का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें- Amarjeet Bishnoi: कौन है मोस्ट वांटेंड अमरजीत बिश्नोई, जिसे राजस्थान पुलिस ने इटली में करवाया गिरफ्तार

बीकानेर के राम बिश्नोई के गैंगस्टर बेटे अमरजीत सिंह बिश्नोई पर राजस्थान पुलिस ने 50 हजार रुपए इनाम रखा हुआ है। अमरजीत बिश्नोई राजस्थान के सीकर के गैंगस्टर राजू ठेहब् हत्याकांड और हरियाणा के कुरूक्षेत्र में सचिन गोधा हत्याकांड में संदिग्ध वांछित है।
एडीजी क्राइम व आईपीएस दिनेश एमएन ने बताया कि गैंगस्टर अमरजीत बिश्नोई इटली में बैठकर रोहित गोदारा की गैंग को चला रहा था। वहां से फिरोती के लिए धमकी देने में वीपीएन/बॉक्स कॉल के जरिए गैंग के सदस्यों से बातचीत करता था।
अमरजीत बिश्नोई के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न पुलिस थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट, फिरोती के लिए धमकी के लिए मामले दर्ज हैं। राजस्थान पुलिस लंबे समय से अमरजीत बिश्नोई की तलाश कर रही थी।
एडीजी दिनेश एमएन के अनुसार गैंगस्टर अमरजीत सिंह विश्नोई के इटली के तरापनी कस्बे में होने की जानकारी पुख्ता होने पर इंटरपोल रेफरेंस लेटर, रेड कॉर्नर नोटिस व अन्य केंद्रीय एजेंसियों से पत्राचार किया गया है। अब इटली में पकड़े गए अमरजीत सिंह को भारत लाने की तैयारी कर रहे हैं।
पूछताछ में पता चला विदेश भागा अमरजीत
राजस्थान पुलिस द्वारा बीकानेर इलाके के बदमाशों की धरपकड़े, रोहित गोदारा गैंग के सोशल मीडिया फोलोवर्स व सहयोगियों से पूछताछ के आधार पर एजीटीएफ को पता चला कि गैंगस्टर अमरजीत सिंह बिश्नोई फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया।

बार-बार बदल रहा वीपीएन
अमरजीत सिंह बिश्नोई इतना शातिर गैंगस्टर है कि इटली से अपनी गैंग के सदस्यों को टारगेट से फिरोती के लिए धमकी भरे कॉल करने के लिए बार-बार वीपीएन व बॉक्स कॉल बदल रहा था। ऐसे में उसकी लोकेशन ट्रेस करने में काफी मुश्किलें आईं।

इन बदमाशों ने उगला सच
बार-बार वीपीएन बदलने से पता नहीं चल रहा था कि अमरजीत सिंह बिश्नोई विदेश में कहां बैठा है। ऐसे में राजस्थान पुलिस ने बीकानेर जिले के कालू पुलिस थाना इलाके में फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। एक प्रकरण चूरू जिले के सरदारशहर पुलिस थाने में गिरोह के सरगना महेंद्र चारण और राहुल रिणाउ के खिलाफ दर्ज करवाया गया। इन आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में सच उगल दिया।
दुबई-साईप्रस के रास्ते पहुंचा इटली
राजस्थान पुलिस एजीटीएफ को सूचना मिली कि अमरजीत सिंह विश्नोई फर्जी पोसपोर्ट के जरिए एक साल पहले भारत से दुबई, साईप्रस होते हुए इटली चला गया। 8 जुलाई 2024 को अमरजीत सिंह की इटली में गिरफ्तारी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications