Amarjeet Bishnoi: कौन है मोस्ट वांटेंड अमरजीत बिश्नोई, जिसे राजस्थान पुलिस ने इटली में करवाया गिरफ्तार
Amarjeet Bishnoi arrested by Rajasthan Police in Italy: क्राइम के खात्मा में राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता हासिल लगी है। राजस्थान पुलिस ने वांछित भगोड़े अमरजीत बिश्नोई को इटली में गिरफ्तार करवाया है।
अमरजीत बिश्नोई के क्राइम तार गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े हुए हैं। इनकी गैंग ने राजस्थान में कई संगीन वारदातों को अंजाम दिया है। राजस्थान पुलिस को अमरजीत बिश्नोई की लंबे समय से तलाश से थी।

राजस्थान पुलिस एडीजी (क्राइम) आईपीएस एमएन दिनेश ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मोस्ट वांटेंड अमरजीत बिश्नोई के विदेश में पकड़े जाने की जानकारी शेयर की है।
Dinesh MN IPS ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि रोहित गोदारा गिरोह के वांछित भगोड़े अमरजीत बिश्नोई को राजस्थान के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स द्वारा दी गई सूचना के आधार पर इटली की पुलिस ने इटली के सिसिली के ट्रैपानी शहर से गिरफ्तार कर लिया है।
राजस्थान पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की सूचना पर इटली से पकड़ा गया भगोड़ा अमरजीत बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर के बीछवाल का रहने वाला है। दस माह पहले ही राजस्थान पुलिस ने इसके 4 गुर्गों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
Oneindia Hindi से बातचीत में एडीजी (क्राइम) दिनेश एमएन ने बताया कि राजस्थान पुलिस की टीमें भगोड़े अमरजीत सिंह को लोकेशन को पिछले कई दिनों से ट्रैक कर रही थी। उसकी लोकेशन इटली में आने पर जानकारी विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को दी गई और फिर मदद के लिए इटली पुलिस से सम्पर्क किया। अमरजीत सिंह के पकड़े जाने को लेकर आज शाम साढ़े चार पुलिस मुख्यालय जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications