किसान भाइयों ने इकलौती बहन के भरा 71 लाख का मायरा, 500-500 के नोट से सजी चुनरी ओढ़ाई

नागौर, 20 अप्रैल। राजस्थान के नागौर में किसान भाई ने अपनी इकलौती बहन की बेटियों की शादी में 71 लाख का मायरा भरा है। बहन को 500-500 रुपए से सजी चुनरी भी ओढ़ाई है। दो भांजी की शादी के लिए ये मामा कई साल से रुपए जोड़ रहे थे। मायरा (भात) में 51 लाख नकद दिए और 20 लाख के आभूषण।

प्रियंका और स्वाति की मंगलवार को शादी

प्रियंका और स्वाति की मंगलवार को शादी

नागौर जिले में जायल के राजोद गांव निवासी मगनाराम ने बताया कि नागौर जिले के लाडनूं शहर की रहने वाली उनकी बहन सीता देवी की बेटी प्रियंका (27) और स्वाति (25) की मंगलवार को शादी थी।

दूसरे बड़े भाई सुखदेव की इच्छा थी

दूसरे बड़े भाई सुखदेव की इच्छा थी

दूसरे बड़े भाई सुखदेव की इच्छा थी कि बहन सीता के मायरा जब भी भरे उसकी हर तरफ चर्चा हो। सुखेदव की तीन साल पहले मौत हो गई।

मायरा में किसी भी तरह की कमी नहीं रहे

मायरा में किसी भी तरह की कमी नहीं रहे

मायरा में किसी भी तरह की कमी नहीं रहे। इस पर चारों भाई मगनाराम, सहदेव, जगदीश और जेनाराम 71 लाख का मायरा लेकर पहुंचे।

चारों भाई थाली में 51 लाख 11 हजार रुपए लेकर पहुंचे

चारों भाई थाली में 51 लाख 11 हजार रुपए लेकर पहुंचे

चारों भाई थाली में 51 लाख 11 हजार रुपए, 25 तोला सोना और 1 किलो चांदी के जेवरात लेकर अपनी इकलौती बहन सीता के घर पहुंचे।

 बहन की आंखों से आंसू आ गए

बहन की आंखों से आंसू आ गए

बहन के ससुराल वालों को भी सोने-चांदी के जेवरात गिफ्ट के तौर पर दिए गए। इतना महंगा मायरा देखकर बहन की आंखों से आंसू आ गए।

क्या है भात भरना?

क्या है भात भरना?

बता दें कि राजस्थान में बहन के बेटा-बेटी की शादी में ननिहाल पक्ष की ओर से मायरा लेकर पहुंचने की रस्म है, जिसे स्थानीय भाषा में बहन के भात भरना भी कहते हैं।

नागौर के मायरे खासे चर्चित

नागौर के मायरे खासे चर्चित

नागौर के मायरे खासे चर्चित रहते हैं। यहां कई भाई मायरा में लाखों रुपए नकद व आभूषण लेकर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+