राजस्थान: कांग्रेस ने जारी की छठी सूची, 23 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, जानें किसे कहां से मिला टिकट
Rajasthan Assembly Election 2023 Congress 6th List: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने छठी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 23 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। छठी सूची में 23 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

इन उम्मीदवारों का यहां से मिला टिकट
जमवारामगढ़ से गोपाल मीणा
विद्याधर नगर से सीताराम अग्रवाल
लाडपुरा से नईमुद्दीन गुड्डू
आहोर से सरोज चौधरी
मालपुरा से घासीलाल चौधरी
शाहपुरा से मनीष यादव
चोमू से शिखा बराला
संगरिया से अभिमन्यु पूनिया
पिलानी से पीतराम काला
अलवर शहर से अजय अग्रवाल
आमेर से प्रशांत शर्मा
चोरासी से ताराचंद भगोरा
श्री डूंगरगढ़ से मंगलाराम गोदारा
लोहावट से किशनाराम बिश्नोई
हवामहल से आरआर तिवाड़ी
दातारामगढ़ से वीरेंद्र सिंह
खींवसर से सहदेव चौधरी या दुर्ग सिंह
सूरसागर से शहजाद खान
मेड़ता से शिवरतन वाल्मिकी
फलोदी से प्रकाश छगानी
पिलानी से प्रीतराम काला
भादरा से अनीता बेनीवाल
अब तक कांग्रेस ने 179 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी
इससे पहले कांग्रेस ने राजस्थान में 5 सूची जारी कर चुकी है। जिसमें अभी तक 156 उम्मीदवारों को टिकट मिल चुका है। वहीं, छठी सूची को मिलाकर अब तक कांग्रेस ने 179 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन उम्मीदवारों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मिल गया है।
भरतपुर सीट आरएलडी के लिए छोड़ दिया
अब सिर्फ 21 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। कांग्रेस जल्द ही इन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। खास बात है कि छठी सूची में कांग्रेस ने 23 सीटों पर नए उम्मीदवारों को टिकट दिया है। मंत्री महेश जोशी का टिकट दिया गया। वहीं, भरतपुर सीट आरएलडी के लिए छोड़ दिया गया है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान नहीं नफरत की दुकान है, BJP ने 15 माह में 55 साल का काम किया: ज्योतिरादिय सिंधिया












Click it and Unblock the Notifications