कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान नहीं नफरत की दुकान है, BJP ने 15 माह में 55 साल का काम किया: ज्योतिरादिय सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादिय सिंधिया ने कहा कि अमित शाह ने तीन तलाक को समाप्त करना हो या फिर कश्मीर से धारा 370 को हटाना हो सभी काम अमित शाह ने किया है। कांग्रेस के शासनकाल में 2003 तक ग्वालियर विकास से अवरुद्ध रहा। कोराना काल के समय को निकला दे तो केवल भाजपा को इस बार केवल 15 महीने ही मिले, लेकिन 15 महीने में 55 साल का काम कर दिया।

सिंधिया ने कहा कांग्रेस की सरकार विकास के लिए नहीं थी, ना गरीब कल्याण के लिए बनी थी केवल जोड़ी के लिए बनी थी। सिंधिया ने कहा कि हम गारंटी देने नहीं आया,बल्कि विकास के काम करके सामने आए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान नहीं नफरत की दुकान है।

Jyotiraditya Scindia & Amit Shah held a campaign meeting for the BJP candidate in Sheopur.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कहा कि "बीजेपी को मध्य प्रदेश में तीन साल तक शासन करने का मौका मिला। यदि आप कोविड काल को हटा दें तो बीजेपी को एमपी में केवल 15 महीने मिले। उन 15 महीनों में बीजेपी सरकार ने वही किया जो कांग्रेस सरकार ने किया।" 55 वर्षों में नहीं कर सका।"

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कहा कि आज एक तरफ आपके पास डबल इंजन की सरकार है और दूसरी तरफ आपके पास इंजन रहित सरकार है। इस चुनाव के माध्यम से हम ग्वालियर का भविष्य तय करेंगे। कमल के फूल ने मध्य प्रदेश प्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य बनाया है।

भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश बना था, तब से ग्वालियर नंबर वन था। भाजपा के शासनकाल में ग्वालियर की तस्वीर बदल गई है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित अस्पताल का भी कायाकल्प हो गया, जिसका फायदा लोगों को मिल रहा है। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने दिया।

कांग्रेस को विकास और जन कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है। कमललाथ नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं तो सोनिया गांधी राहुल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। जो लोग अपने बेटों का कल्याण करना चाहते हो वो प्रदेश का कल्याण कर पाएंगे क्या। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह जी ने श्योपुर में भाजपा प्रत्याशी दुर्गालाल एवं ग्वालियर में प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर विजय के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की शिवराज सरकार की 51 योजनाओं को बंद कर दिया। अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो लाडली बहनों सहित अन्य योजनाओं पर फिर ताला लग जाएगा। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 36 लाख आवास ग्रामीण और 7 लाख शहरी आवास बनाने का काम किया है। 80 लाख शौचालय बनाकर महिलाओं का सम्मान किया गया। भाजपा सरकार ने बीमारू राज्य को अब बेमिसाल मध्यप्रदेश बना दिया है।

कमलनाथ ने किए घोटाले ही घोटाले

शाह ने कहा कि कमलनाथ ने सिर्फ घोटाले ही घोटाले किए हैं। 350 करोड़ का मोजर बियर घोटाला, 2400 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, 600 करोड़ का ईफको घोटाला, 25 हजार करोड़ का कर्जमाफी घोटाल, 1178 करोड़ का किसानों का गेहूं बोनस घोटाला शामिल है। अगर इन्हें फिर सत्ता मिल गई तो समझ लीजिए प्रदेश का क्या होगा।

विकास की मुख्यधारा से जुड़ गया श्योपुर- नरेंद्र सिंह तोमर

केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि 2003 से पहले कांग्रेस की सरकार में प्रदेश के हाल बेहाल थे। पूरे प्रदेश सहित श्योपुर में सड़कों का पता नहीं था। श्योपुर में भारी जलसंकट की स्थिति थी, सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता था, बिजली नहीं आती थी, लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है तब से श्योपुर विकास की मुख्यधारा से जुड़ गया है। श्योपुर से पानी का संकट दूर किया गया, यहां मेडिकल कॉलेज की सौगात दी गई। यह सब बीजेपी की डबल इंजन की सरकार के अथक प्रयासों से हो सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+