क्या इस बार बदल जाएगा फुटबॉल का इतिहास? FIFA World Cup 2026 में टूट सकते हैं ये पांच बड़े रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2026: अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा फीफा वर्ल्ड कप 2026 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में एक नए युग की शुरुआत करने के लिए तैयार है। इस बार टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 104 मैच खेले जाएंगे। जो इसे फुटबॉल इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा महाकुंभ बनाता है। फीफा शुरू होने का इंतजार फुटबॉल फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस साल फीफा में कई बड़े रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

एक ही वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड (FIFA World Cup 2026)

फुटबॉल वर्ल्ड कप के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल होने का रिकॉर्ड कतर वर्ल्ड कप 2022 में बना था, जहां 64 मैचों में कुल 172 गोल दागे गए थे। इस बार टूर्नामेंट में 40 अतिरिक्त मैच खेले जाने हैं। यदि टीमों की स्कोरिंग रेट पिछले टूर्नामेंट्स की तुलना में थोड़ी कम भी रहती है तो भी मैचों की भारी संख्या के कारण कुल गोल का आंकड़ा आसानी से 200 के पार जाने की उम्मीद है।

FIFA World Cup 1

छह वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

अब तक पांच वर्ल्ड कप टूर्नामेंट्स में भाग लेना फुटबॉल इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना गया है। पुरुषों के फुटबॉल में केवल पांच खिलाड़ी ही ऐसा कर सके हैं। एंटोनियो कार्बाजल, लोथर मथायस, राफेल मार्केज़, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी जैसे खिलाड़ी यह करिश्मा कर चुके हैं। इस बार मेसी और रोनाल्डो दोनों के पास इतिहास रचने का मौका है। मैदान पर केवल एक बार उतरते ही ये दोनों खिलाड़ी छह वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले पुरुष फुटबॉलर बन जाएंगे।

मिरोस्लाव क्लोस का सर्वकालिक गोल रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का कीर्तिमान जर्मनी के दिग्गज स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस के नाम है, जिन्होंने चार टूर्नामेंट्स में कुल 16 गोल किए हैं। मौजूदा खिलाड़ियों में लियोनेल मेसी 13 गोल और फ्रांस के किलियन एम्बापे 12 गोल पर हैं। एम्बापे की उम्र और फॉर्म को देखते हुए क्लोस का यह रिकॉर्ड इस बार गंभीर खतरे में दिखाई दे रहा है।

'बीयर पीने वाले दोस्त बन रहे कोच,' सुनील गावस्कर ने बताई IPL की सच्चाई, टीम मालिकों को चेताया
'बीयर पीने वाले दोस्त बन रहे कोच,' सुनील गावस्कर ने बताई IPL की सच्चाई, टीम मालिकों को चेताया

खिलाड़ी के रूप में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड

मिरोस्लाव क्लोस के नाम बतौर खिलाड़ी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 17 मैच जीतने का भी एक प्रतिष्ठित रिकॉर्ड दर्ज है। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी इस रिकॉर्ड से महज एक जीत पीछे (16 जीत) हैं। यदि मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना इस टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत करता है तो मेसी जल्द ही वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी बन जाएंगे।

क्या इस बार भी विक्ट्री परेड करने जा रही है RCB? पिछले साल जश्न के दौरान गई थी 11 लोगों की जान
क्या इस बार भी विक्ट्री परेड करने जा रही है RCB? पिछले साल जश्न के दौरान गई थी 11 लोगों की जान

मैनेजर के रूप में सबसे ज्यादा जीत का पांच दशक पुराना कीर्तिमान

पिछले करीब पांच दशकों से, पश्चिम जर्मनी के पूर्व कोच हेल्मुट शॉन के नाम बतौर मैनेजर वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 16 मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। फ्रांस के मौजूदा कोच डिडिएर डेसचैम्प्स 14 जीत के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे। फ्रांस को केवल दो जीत शॉन की बराबरी पर ले आएगी, जबकि तीसरी जीत उन्हें 1970 के दशक से चले आ रहे इस रिकॉर्ड को तोड़ने में मदद करेगी।

RCB के इस स्टार खिलाड़ी पर गिरी गाज! फाइनल में अंपायर के साथ की शर्मनाक हरकत, लगा बैन?
RCB के इस स्टार खिलाड़ी पर गिरी गाज! फाइनल में अंपायर के साथ की शर्मनाक हरकत, लगा बैन?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+