राजस्थान: 15 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, लिस्ट आई सामने, जानिए किस-किस का नाम

जयपुर, 20 नवंबर: राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार से सभी मंत्रियों के इस्तीफे के बाद रविवार (21 नवंबर) को नए मंत्री शपथ लेंगे। सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार शाम को राज्यपाल से इसको लेकर मुलाकात की है। रविवार को राजभवन में शपथ ग्रहण होगा, जिसमें 15 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें 11 कैबिनेट मंत्री और चार राज्यमंत्री की शपथ लेंगे।

 अशोक गहलोत

ये मंत्री लेंगे शपथ

अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में 15 नए मंत्रियों के नामों की लिस्ट आ गई है। 11 कैबिनेट मंत्रियों में गुढामालानी से विधायक- हेमाराम चौधरी, बागीडोरा से विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, माण्डल विधायक- रामलाल जाट, हवा महल विधायक- महेश जोशी, डीग कुम्हेर एमएलए- विश्वेन्द्र सिंह, सपोटरा विधायक- रमेश मीणा, सिकराय से विधायक ममता भूपेश बैरवा, वैर विधायक- भजनलाल जाटव, अलवर ग्रामीण के विधायक टीकाराम जूली, खाजूवाला विधायक- गोविन्दराम मेघवाल और बानसूर विधानसभा सीट से एमएलए शकुन्तला रावत शामिल हैं।

11 कैबिनेट मंत्रियों के अलावा चार राज्य मंत्री बनाए जाएंगे। जो चार विधायक राज्यमंत्री की शपथ लेंगे, वो हैं- कामां से विधायक जाहिदा, झुंझुनूं से विधायक बृजेन्द्र सिंह ओला, उदयपुरवाटी से विधायक राजेन्द्र गुढ़ा और दौसा के एमएलए मुरारीलाल मीणा।

ेम्नि

सभी मंत्रियों ने दे दिया था पद से इस्तीफा

राजस्था में काफी समय से मंत्रिमंडल में बदलाव और विस्तार को लेकर चर्चा हो रही थी। हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी नेता प्रियंका गांधी, अजय माकन और केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक भी की थी। इसके बाद शुक्रवार को तीन कैबिनेट मंत्री रघु शर्मा,हरीश चौधरी और गोविंद डोटासरा ने अशोक गहलोत की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। वहीं शनिवार शाम सभी मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए। शनिवार शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्रियों ने इस्तीफे दिए। अब रविवार शाम 15 नए मंत्री राजभवन में पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह के लिए राजभवन में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+