भारत के खिलाफ खेलने आएगी अफगानिस्तानी टीम, BCCI नहीं करेगी आयोजन, इतिहास में पहली बार अनोखी सीरीज?
India vs Afghanistan: क्रिकेट जगत में जल्द ही एक अनोखा और ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच आगामी द्विपक्षीय सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार दोनों देश जल्द ही एक बेहद दिलचस्प सीमित ओवरों की सीरीज के लिए आमने-सामने होने वाले हैं।
इस आगामी सीरीज की सबसे खास बात इसकी मेजबानी की शर्तें हैं। आमतौर पर कोई भी देश अपने घरेलू मैदान पर ही दूसरी टीम की मेजबानी करता है। हालांकि इस बार अफगानिस्तान की टीम भारत के ही मैदानों पर भारतीय टीम की मेजबानी करने की तैयारी कर रही है। यह क्रिकेट इतिहास का एक बेहद अनोखा उलटफेर होने वाला है।

कौन सा हो सकता है वेन्यू
दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम इस पूरे रोमांचक मुकाबले का मुख्य केंद्र बन सकता है। रिपोर्ट के अनुसार इस मैदान को सभी मैचों के आयोजन के लिए चुना गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड पहले भी अफगान टीम को अभ्यास और घरेलू मैचों के लिए मैदान उपलब्ध कराता रहा है लेकिन आधिकारिक सीरीज की मेजबानी का यह पहला मौका होगा।
इस ऐतिहासिक कदम से दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड्स के बीच आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे। अफगान खिलाड़ियों को भारतीय परिस्थितियों का पहले से काफी अच्छा अनुभव है जो इस सीरीज को और अधिक प्रतिस्पर्धी बना देगा। खेल प्रशंसक भी इस अनोखे और रोमांचक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो भारतीय खेल इतिहास में दर्ज होने वाला है।
यह सीरीज सितंबर में देखने को मिल सकती है। सब कुछ सही रहते हुए अगर यह सीरीज होती है, तो एक अनोखा मामला देखने को मिल सकता है। पहले ऐसा देखने को नहीं मिला जब कीस विदेशी टीम ने किसी देश में जाकर उनकी टीम को होस्ट किया हो।
भारत के खिलाफ खेला था पहला टेस्ट
भारत और अफगानिस्तान के बीच जून में टेस्ट मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले को होस्ट बीसीसीआई ही करने वाली है। अफगानिस्तान ने अपना टेस्ट क्रिकेट भारत के खिलाफ मुकाबले के साथ ही शुरू किया था।












Click it and Unblock the Notifications