'UP से माफिया-मच्छर दोनों खत्म, 2017 से पहले जंगल पार्टी का आतंक', CM Yogi ने 'फाजिलनगर' का नाम 'पावागढ़' किया

UP CM Yogi Adityanath Kushinagar Visit: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ चुका है। सभी राजनीति दल अपनी-अपनी ताल ठोकनी शुरू कर दी है। कुशीनगर में 2 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। माफिया, बेरोजगारी, मच्छर और बीमारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यह पावन भूमि अपराधियों और जंगल राज की चपेट में थी, जबकि आज यहां विकास की नई लहर है।

CM योगी के कुशीनगर दौरे ने न केवल स्थानीय जनता को योजनाओं का लाभ पहुंचाया, बल्कि चुनावी माहौल में विपक्ष को भी करारा जवाब दिया। साथ ही फाजिल नगर का नाम बदलकर 'पावागढ़' (Pavagadh) कर दिया। सीएम ने कहा कि हम फाजिल क्यों कहेंगे? हम पावागढ़ कहेंगे।

CM Yogi Kushinagar Visit

50 मिनट की देरी से पहुंचे CM योगी, भव्य स्वागत

मंगलवार को कुशीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्धारित समय से करीब 50 मिनट विलंब से हेलीपैड पर उतरे। हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूलों के बुके देकर उनका स्वागत किया। CM योगी सीधे विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास एवं जनकल्याण योजनाओं की प्रदर्शनी का निरीक्षण करने पहुंचे।

प्रदर्शनी में आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सड़क, बिजली और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए थे। मुख्यमंत्री ने हर स्टॉल पर रुचि दिखाई और अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली। इसके बाद उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस मौके पर हजारों लाभार्थी मौजूद थे, जिनके चेहरे पर संतोष साफ झलक रहा था।

424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

CM योगी ने तमकुहीराज और फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्रों में कुल 424 करोड़ रुपये की 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, पुल, ड्रेनेज सिस्टम, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल भवनों का उन्नयन, कृषि संबंधी सुविधाएं और जल संरक्षण कार्य शामिल हैं। ये परियोजनाएं न केवल क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ाएंगी बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेंगी। CM ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के हर गांव और हर व्यक्ति तक विकास पहुंचा रही है।

Fazilnagar Renamed Pavagadh: फाजिलनगर का नाम पावागढ़ क्यों किया?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर जिले के फाजिलनगर का नाम बदलकर पावागढ़ (पावानगरी) करने का फैसला इसकी ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से लिया है। जैन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, यह स्थान 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की महापरिनिर्वाण (मोक्ष) स्थली माना जाता है। प्राचीन जैन ग्रंथों और ऐतिहासिक दस्तावेजों में इस क्षेत्र का उल्लेख पावागढ़ या पावानगरी के नाम से मिलता है।

सीएम योगी का मानना है कि इस नाम परिवर्तन से क्षेत्र की प्राचीन विरासत को नई पहचान मिलेगी और जैन समुदाय की आस्था का सम्मान होगा। साथ ही, यह कदम धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। सरकार का उद्देश्य पावागढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

जनसभा में CM योगी का आक्रामक अंदाज: माफिया-मच्छर दोनों पर प्रहार

जनसभा को संबोधित करते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यहां जंगल पार्टी का आतंक था। माफिया इस पावन धरती को जकड़े हुए थे। लोग भूख से मर रहे थे, माफिया सर उठाए घूम रहे थे और मच्छर बीमारियां फैला रहे थे। बच्चों की इंसेफेलाइटिस (Japanese Encephalitis - JE) से मौत हो रही थी।

CM ने विस्तार से बताया कि पूर्व सरकारों में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर था। माफिया भूमि पर कब्जा करते, उद्योगों को निशाना बनाते और युवाओं को बेरोजगारी की आग में झोंकते थे। कुशीनगर जैसे बौद्ध पर्यटन स्थल पर भी विकास रुका हुआ था।

सीएम योगी ने कहा कि आज माफिया या तो जेल में हैं या भाग गए हैं। साथ ही सीएम ने डेंगू, मलेरिया और JE जैसी बीमारियों पर नियंत्रण के लिए चले अभियानों का जिक्र किया।

विकास का नया मॉडल

CM योगी आदित्यनाथ का कुशीनगर दौरा विकास, सुरक्षा और जनकल्याण का एक मिसाल है। माफिया और मच्छर दोनों पर लगाम कसने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में किए गए काम जनता के दिलों में जगह बना रहे हैं।

2017 से पहले का 'जंगल राज' अब इतिहास बन चुका है। आज UP में कानून का राज है, विकास की लहर है और उम्मीद की किरण हर गांव तक पहुंच रही है। चुनाव हो या विकास, योगी सरकार का फोकस साफ है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ अपराध मुक्त, मच्छर मुक्त, बेरोजगारी मुक्त उत्तर प्रदेश।

UPPCL Big Relief: UP में बिजली बिल पर 10% बढ़ोतरी पर लगी रोक, CM Yogi सरकार ने दी बड़ी राहत - गणित समझें
UPPCL Big Relief: UP में बिजली बिल पर 10% बढ़ोतरी पर लगी रोक, CM Yogi सरकार ने दी बड़ी राहत - गणित समझें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+