'सीएम हो तो ऐसा...', राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए लोगों ने क्यों कहा ऐसा?

Bhajan Lal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा इन दिनों वीआईप कल्चर को खत्म करने के लिए सुर्खियों में हैं। इसको लेकर उनकी खूब तारीफ हो रही है। इस बीच उनकी एक सादगी देखते ही बन रही है। सीएम भजन लाल शर्मा ने बीकानेर में आम आदमी की तरह बहुत ही साधारण सैलून में बाल कटवाए।

बाल कटवाने का उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग उनकी सादगी के कायल हो रहे हैं। सीएम भजनलाल आरएसएस नेता के भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए बीकानेर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक साधारण सैलून पर जाकर बाल कटवाए।

स्वनिधि स्कीम के लाभार्थी के सैलून में कटवाए बाल

वहीं, बीकानेर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की। सीएम भजन लाल जिस सैलून पर बाल कटवाए हैं, वो सरकार के स्वनिधि स्कीम का लाभार्थी हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी उनके साथ हैं।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में कार्मचारियों की आज फिर हुई दीपावाली, भजन लाल सरकार ने हटाया तबादलों से बैन

वीआईपी कल्चर को खत्म कर रहे सीए भजल लाल

सीएम भजन लाल शर्मा ने वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने दौरे के दौरान प्रशासन को आदेश दिया था कि उनके काफिले के गुजरने के लिए किसी चौक चाराहे पर ट्रैफिक को ना रोका जाए। हम आम लोगों की तरह ही जाएंगे। काफिले के दौरान किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

आम लोगों की तरह पहुंचे बीकानेर

इसके बाद सीएम का काफिला सभी रेड लाइट पर रुकता हुआ पहुंचा। इस दौरान वे आम आदमी की तरह पहुंचे। साथ ही आम लोगों को भी कोई परेशानी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार सूची जारी होने पर वीडी शर्मा दिखे खुश, पूर्व सीएम शिवराज को खिलाई मिठाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+