लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार सूची जारी होने पर वीडी शर्मा दिखे खुश, पूर्व सीएम शिवराज को खिलाई मिठाई

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के चयन के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में उत्साह का माहौल देखा गया। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाकर बड़ा अवसर दिया है। लोकसभा के मध्यप्रदेश के 24 उम्मीदवारों की सूची में चार महिलाओं को टिकट दिय गया है।

VD Sharma fed sweets to Shivraj Singh Chouhan after the release of candidate list for Lok Sabha elections

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 9 कार्यकर्ताओं के साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सभी समाज वर्ग को प्रतिनिधित्व अगर किसी पार्टी में दिया जाता है तो वह भारतीय जनता पार्टी है।

पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को जमीन पर उतारने वाले और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाले कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया है। सूची में अनुभव एवं युवा जोश का बेहतर तालमेल है। एक जमीनी व सामान्य कार्यकर्ता भी लोकसभा चुनाव लड़ सकता है, यह भारतीय जनता पार्टी ने करके दिखाया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने लोकसभा प्रत्याशियों की सूची घोषित होने के बाद मीडिया को बाइट देते हुए कही।

VD Sharma fed sweets to Shivraj Singh Chouhan after the release of candidate list for Lok Sabha elections

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुझे खजुराहो की जनता की सेवा करने के लिए दोबारा अवसर देने और सामान्य कार्यकर्ताओं को लोकसभा प्रत्याशी बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

हर बूथ पर चुनाव जीतेगी भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय के साथ प्रदेश के सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी। पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश की सभी 29 लोकसभा और प्रदेश के सभी 64523 बूथों पर चुनाव जीतने के संकल्प के साथ मैदान में उतरेंगे। पार्टी देश में 370 से अधिक सीटें अकेले जीतेगी। मध्यप्रदेश में पिछली बार एक लोकसभा सीट बच गई थी, इस लोकसभा चुनाव में वह सीट भी जीतेगी। हम सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के साथ प्रदेश में 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने के संकल्प के साथ चुनाव लड़ेंगे, यह हमारा संकल्प है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+