राजस्थान में कार्मचारियों की आज फिर हुई दीपावाली, भजन लाल सरकार ने हटाया तबादलों से बैन

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजन लाल ने आज प्रदेश के बड़ी सौगात देते हुए कर्मचारियों के तबादलों से बैन हटा दिया। कई महकमों के कर्मचारी लम्बे समय से तबादलों का कर रहे थे इंतजार।

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए आज बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान सरकार ने तबादलों से बैन हटा दिया है। यह खबर सुनते ही कर्मचारियों में दीपावली जैसा जश्न है।

diwali-of-employees-again-today-in-rajasthan-bhajan-lal-government-lifts-ban-on-transfers

भजनलाल सरकार में अब लोकसभा चुनावों से पहले तबादलों से बैन हटाने का फैसला लिया है। 10 से 20 फरवरी तक प्रदेश में कर्मचारियों के तबादले होंगे।

तबादलों से बैन हटने के बाद सरकारी कर्मचारियों के संगठनों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल का आभार जताया है। तबादलों के बैन हटने की खुशखबरी से आज फिर दीपावली मनाई जा रही है।

लोकसभा चुनाव से पहले बैन को हटाने को सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है।राजस्थान सरकार ने तबादलों से बैन हटा दिया है। अब 10 से 20 फरवरी तक तबादले होंगे। बोर्ड और आयोगों में भी तबादले होंगे।

सरकार गठन के बाद से ही सुगबुगाहट थी कि तबादलों से बैन हटाया जाएगा। ताकि लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को फायदा मिल सके।ॉ

पूर्ववर्ती सरकार के समय भी तबादले हुए थे। तब भाजपा ने 'तबादला उद्योग' नाम देकर कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

आपको बता दें कि तबादलों पर जनवरी 2023 से बैन लगा हुआ था। अब विधायकों,मंत्रियों और भाजपा नेताओं की डिजायर पर कितना होगा काम, देखना होगा।

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद डिजायर के आधार पर तबादलों से परहेज की बात कही थी। ऐसे में देखना होगा कि कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों के लिए विधायक व मंत्रियों की डिजायर के आधार पर कितने तबादले किए जाते हैं। ॉ

सरकार बदलने के साथ ही विधायकों, मंत्रियों और भाजपा संगठन के नेताओं के पास कर्मचारियों के तबादलों के लिए डिजायर के लिए प्रार्थना पत्र आना शुरू हो गए थे।

थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों का नहीं किया कोई जिक्र

पहले की तरह ही इस आदेश में भी थर्ड ग्रेड टीचर्स (तृतीय श्रेणी शिक्षकों) के तबादलों का कोई जिक्र नहीं किया गया है। सरकार ने पॉलिसी बनाकर इनका तबादला करने की घोषणा की थी। ऐसे में थर्ड ग्रेड टीचर्स को अभी ट्रांसफर के लिए इंतजार करना होगा।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आया बड़ा बयान

तबादलों के बैन हटने के साथ ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री दिलावर ने कहा है कि परीक्षा सत्र चलने की वजह से अभी शिक्षा विभाग में तबादले नहीं किए जाएंगे।

सरकार के आदेश पर उठने लगे यह सवाल

वर्ष 2023-24 का वित्तीय वर्ष खत्म होने जा रहा है। इसके अलावा मौसमी बीमारियों का भी प्रकोप चल रहा है। बोर्ड परीक्षाएं होने जा रही है। ऐसे में तबादलों से इन कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने के आसार साफ झलक रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+