चालक प्रताप ने भारत-पाक युद्ध में बमबारी के बीच भी नहीं रोकी ट्रेन, सेना तक राशन पहुंचाकर ही लिया दम
barmer News, बाड़मेर। बात जब की देश की रक्षा हो। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने की हो या भारतीय सेना का साथ देने की। हिन्दुस्तान में हर कोई अदम्य साहस दिखाने से पीछे नहीं रहता। इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण भारतीय रेलवे का वो सबसे बहादुर चालक है, जिसने भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बमबारी के बीच सेना तक राशन पहुंचाकर आया।

हम बात कर रहे हैं भारत-पाक युद्ध 1965 (Indo Pak war 1965) में पराक्रम दिखाने वाले रेलवे चालक प्रतापचंद की। मूलरूप से राजस्थान के बाड़मेर निवासी प्रतापचंद की बहादुरी के चलते उन्हें युद्ध समाप्ति के बाद अशोक चक्र से नवाजा गया था। संभवतया प्रतापचंद रेलवे के वो इकलौते चालक हैं, जिन्हें युद्ध पराक्रम दिखाने पर अशोक चक्र प्राप्त हुआ।
यह भी पढ़ें: राजस्थान के बॉर्डर इलाके बाड़मेर में देश के गद्दारों ने तोड़ी शहीद की प्रतिमा, खौल उठा लोगों का खून

रेल जंग के मैदान से होकर गुजरनी थी
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हुआ यह था कि वर्ष 1965 में भारत पाकिस्तान की सेना आमने-सामने थी। पाकिस्तान की ओर से भयंकर बमबारी की जा रही थी। इसी दौरान राजस्थान के बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर सूचना आई कि भारत-पाक बॉर्डर पर युद्ध लड़ रही भारतीय सेना के पास राशन सामग्री पहुंचानी है। यह सामग्री बाड़मेर से लगभग 125 किलोमीटर दूर बॉर्डर के पास स्थित मुनाबाव रेलवे स्टेशन (munabao railway station) तक ले जाई जानी थी, मगर रेल जंग के मैदान से होकर गुजरनी थी। इसलिए किसी बहादुर चालक की जरूरत थी।

राशन सामग्री से भरी ट्रेन लेकर बॉर्डर की ओर रवाना हो गए
रेलवे के चालक प्रताप चंद ने इस काम के हामी भरी और जान की परवाह किए बिना ही रात को राशन सामग्री से भरी ट्रेन लेकर बॉर्डर की ओर रवाना हो गए। जंग के चलते पटरियां क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इसलिए सूझबूझ से काम लेते हुए ट्रेन के खाली डिब्बे वहीं पर छोड़कर राशन सामग्री से भरे कोच लेकर आगे बढ़े।

प्रताप चंद के 17 साथियों की जान भी चली गई
प्रताप चंद के बेटे मेवाराम ने भारत-पाक युद्ध में पिता की बहादुरी की चर्चा करते हुए बताया कि रात को उनके पिता चालक प्रताप चंद व अन्य साथियों के साथ ट्रेन लेकर बॉर्डर की ओर बढ़ रहे थे तब दोनों से बमबारी हो रही थी। प्रताप चंद के 17 साथियों की जान भी चली गई। उनकी याद में गडरारोड में शहीद स्मारक बना हुआ है, जहां मेला भी लगता है। उस दौरान एक छर्रा चालक प्रताप चंद को भी लगा, जिससे वे जख्मी हो गए, लेकिन बमबारी के बीच भी ट्रेन नहीं रोकी। ना ही ट्रेन की गति कम की और आखिर में सेना तक राशन सामग्री पहुंचाकर ही दम लिया। मेवराम ने बताया कि उनके पिता की बहादुरी पर उन्हें आज भी गर्व है। घर पर पिता को मिला अशोक चक्र देख सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।
-
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान?












Click it and Unblock the Notifications