राजस्थान के बॉर्डर इलाके बाड़मेर में देश के गद्दारों ने तोड़ी शहीद की प्रतिमा, खौल उठा लोगों का खून

Barmer news, बाड़मेर। शहर के सिणधरी चौराहे स्थित शहीद सर्किल पर असामाजिक तत्वों द्वारा शहीद स्मारक को तोड़ने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि देर रात असामाजिक तत्वों ने शहीद सर्किल पर लगे हथियार व हैलमेट को निशाना बनाया गया। सूचना मिलने पर आक्रोशित लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ बाड़मेर पुलिस उपाधीक्षक विजयसिंह मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाया। पुलिस व युवाओं ने हथियार व हैलमेट मंगवाकर शहीद सर्किल को फिर से व्यवस्थित किया।

Demolition on Martyrs Circle in Barmer

इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने बताया कि शहीद सर्किल पर तोड़फोड़ की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी देश विरोधियों ने इसी तरह की दो घटनाओं को अंजाम दिया है। लेकिन बाड़मेर पुलिस ने ना कोई सख्ती बरती और ना ही सुरक्षा बढ़ाई गई और ना ही सीसीटीवी कैमरे को अब तक ठीक किया गया।

Demolition on Martyrs Circle in Barmer

रघुवीरसिंह तामलोर के अनुसार घटना की रिपोर्ट बाड़मेर पुलिस को दी गई है, जिसमे आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ शहीद सर्किल पर सुरक्षा गार्ड लगाने व सीसीटीवी कैमरे को ठीक करवाने की मांग भी की गई है। बाड़मेर पुलिस उपाधीक्षक विजयसिंह के अनुसार शहीद सर्किल पर तोड़फोड़ की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर आक्रोशित शहरवासियों को समझाया बुझाया और सर्किल को व्यवस्थित किया गया है। जिसने ने भी हरकत की है उन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+