पैराशूटिंग विश्वकप में अवनि लेखरा ने दो दिन में जीते दो गोल्ड, सीएम गहलोत ने कहा-' तुम पर गर्व है'

जयपुर, 12 जून। भारत की स्टार पैरा शूटर अवनि लेखरा ने एक बार फिर से पूरे देश को गौरवान्वित होने का मौका दिया है। भारत की इस होनहार बेटी ने फ्रांस के चेटियारो में चल रहे विश्व निशानेबाजी पैरा खेल विश्व कप में दूसरा गोल्ड मेडल जीत कर सफलता का नया इतिहास लिखा है। आपको बता दें कि अवनि लेखरा ने पैरा शूटिंग विश्वकप 2022 में शनिवार को महिलाओं के आर8 50मीटर 3पी एसएच1 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। अवनि लेखरा ने फाइनल मैच में 458.3 अंक हासिल कर इस टूर्नामेंट का दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

अवनि लेखरा पर पूरे देश को गर्व है: सीएम अशोक गहलोत

अवनि की इस जीत पर पूरा देश इतरा रहा है तो वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अवनि को बधाई दी है और उन्हें देश का गौरव बोला है।उन्होंने ट्वीट किया है कि 'पूरे राजस्थान की ओर से हार्दिक बधाई @अवनिलेखा महिलाओं के R8 इवेंट में # Chateauroux2022 WSPS विश्व कप में दूसरा स्वर्ण पदक जीतने के लिए। यह एक अद्भुत उपलब्धि है! पूरे देश को आप पर गर्व है!'

टोक्‍यो पैरालंपिक 2020 में जीता था सोना

आपको बता दें कि 20 वर्षीय अवनि लेखरा ने टोक्‍यो पैरालंपिक 2020 में निशानेबाजी में गोल्‍ड मेडल जीता था। मालूम हो कि मूल रूप से जयपुर की रहने वाली अवनि के पिता का नाम प्रवीण लेखरा रेवेन्‍यू विभाग में आरएएस के पद पर गगांनगर में कार्यरत हैं। साल 2012 में अवनि लेखरा के साथ कुदरत ने अक क्रूर मजाक किया था। उनका मात्र 11 साल की उम्र में एक एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी।लेकिन उन्होंने अपनी कमजोरी को अपनी शक्ति बना लिया और आज वो करोड़ों लोगों के लिए मिसाल बन गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+