Aastha Special Train: राजस्थान में इन जगहों से अयोध्या के लिए चलेंगी आस्था स्पेशल ट्रेन, जानें रूट-समय
Aastha Special Train Rajasthan: राम मंदिर प्राण समारोह 22 जनवरी 2024 के लिए राम भक्तों के कदम इन दिनों अयोध्या की ओर से बढ़ रहे हैं। सड़क मार्ग ही नहीं बल्कि ट्रेनों से भी खूब यात्री अयोध्या पहुंच रहे हैं।
अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भी बड़ी संख्या में राम भक्त आएंगे। ऐसे में भारतीय रेलवे ने भी उन राम भक्तों के लिए कई विशेष कदम उठाए हैं।

राम भक्तों के लिए राजस्थान से चार विशेष ट्रेनें चलेंगी, जिन्हें आस्था स्पेशल नाम दिया गया है। ये ट्रेन प्रथम चरण में जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर व जैसलमेर से अयोध्या के लिए दौड़ेंगी। बाद में अन्य शहरों जैसे जयपुर, अजमेर, उदयपुर व कोटा से भी शुरू होंगी।
ट्रेन ऑपरेशन एक्सपर्ट डीपी मिश्रा और आशीष पुरोहित का कहना है कि देशभर से ट्रेनें अयोध्या पहुंचेंगी। ऐसे में रेलवे बोर्ड और वाराणसी मंडल ने चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों का संचालन करने की योजना बनाई है।
प्रत्येक ट्रेन में कुल 22 कोच वाली आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन फरवरी से होगा। इनमें 20 कोच स्लीपर के होंगे। यानी एक भी एसी कोच नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- Diya Kumari: क्या दीया कुमारी-प्रेमचंद बैरवा को गंवाना पड़ सकता है डिप्टी CM का पद, जानिए वजह?
डिप्टी सीसीएम (आर) अतुल श्रीवास्तव के अनुसार जोधपुर से सबसे पहली ट्रेन 29 जनवरी, 12 व 26 फरवरी को अयोध्या के लिए रवाना होगी। बीकानेर से 10 व 24 फरवरी, बाड़मेर से 5 व 19 फरवरी, जैसलमेर से 3 व 17 फरवरी को अयोध्या रवाना होगी।
वहीं, अयोध्या से जोधपुर के लिए 1, 15 व 29 फरवरी, बीकानेर के लिए 13 व 27 फरवरी, बाड़मेर के लिए 2 व 22 फरवरी और जैसलमेर के लिए 6 व 20 फरवरी को आएगी।












Click it and Unblock the Notifications