Diya Kumari: क्या दीया कुमारी-प्रेमचंद बैरवा को गंवाना पड़ सकता है डिप्टी CM का पद, जानिए वजह?
Rajasthan News: राजस्थान की भजन लाल शर्मा में दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा के पद को कोर्ट में चुनौती है, जिसकी अगली सुनवाई 21 जनवरी 2024 को होनी है।
दरअसल, 115 सीटें जीतकर राजस्थान में बीजेपी के भजन लाल शर्मा की सरकार बन गई और कामकाज करना भी शुरू कर दिया है। सीएम शर्मा के साथ दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा हैं।

15 दिसंबर 2023 को विद्याधरनगर से विधायक दीया कुमारी व दूदू से विधायक प्रेमचंद बैरवा ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित समारोह में राजस्थान के उप मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली थी।
अगले दिन 16 दिसंबर 2023 को वकील ओम प्रकाश सोलंकी ने राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर खंडपीठ में जनहित याचिका दायर कर दी।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में वकील ओमप्रकाश सोलंकी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री पद संवैधानिक नहीं है। इस पद का संविधान में कोई उल्लेख नहीं है। यह महज राजनैनिक पद है। इसलिए उन्होंने कोर्ट में डिप्टी सीएम पद को चुनौती दी है।
यह भी पढ़ें- Gul Mohammad: कौन हैं जयपुर के गुल मोहम्मद, जिनको Ram Mandir की वजह से बनना पड़ा गुल्लूराम?
वकील ओम प्रकाश सोलंकी पीएलआई पर 11 जनवरी 2023 को सुनवाई होनी थी। केस सप्लीमेंट्री में 172वें क्रमांक पर लिस्टेड भी था, लेकिन पीआईएल का सुनवाई के लिए नंबर नहीं आने के चलते सुनवाई 21 जनवरी तक टाल दी गई है।
सोलंकी ने इस पीआईएल में राजस्थान राज्यपाल, सीएम, केद्र सरकार के सचिव, राज्य के सीएस, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा का पक्षकार बना रखा है।












Click it and Unblock the Notifications