VIDEO: अश्लील ठुमकों के साथ लेडी MLA के सामने नए साल का जश्न
मामले को बेकाबू देख एमएलए चंपा देवी पावले को खुद मंच पर पहुंचना पड़ा। एमएलए साहिबा ने मंच से लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि ‘...शोर-शराबा मत कीजिए... मनोरंजन का लुत्फ उठाइए- डांस का मजा लीजिए।'
रायपुर। नए साल के जश्न की कई शर्मनाक तस्वीरें भी सामने आईं। कहीं सरेआम महिलाओं से छेड़खानी हुई तो कहीं नशे में जमकर हुड़दंग। लेकिन छत्तीसगढ़ के कोरिया इलाके में जो हुआ वो कुछ ही ज्यादा ही अश्लील था। जी हां यहां न्यू पार्टी के जश्न में बार बालाओं ने जमकर अश्लील ठुमके लगाए। हैरान करने वाली बात ये रही कि इस न्यू ईयर पार्टी का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की एक लेडी एमएलए ने किया था। बार बालाओं को डांस करता देख वहां मौजूद दर्शक बेकाबू हो गए और स्टेज पर चढ़कर हंगामा करने लगे।

मामले को बेकाबू देख एमएलए चंपा देवी पावले को खुद मंच पर पहुंचना पड़ा। एमएलए साहिबा ने मंच से लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि '...शोर-शराबा मत कीजिए... मनोरंजन का लुत्फ उठाइए- डांस का मजा लीजिए।' इस अश्लील डांस के दौरान नोटबंदी का भी जमकर मजाक उड़ाया गया। मंच पर जब-जब ठुमके लगे तब-तब बार बालाओं पर खूब नोट उड़ाए गए। VIDEO: साथ डांस करने से मना करने पर गर्भवती डांसर को मारी गोली, दर्दनाक मौत
इन सबसे भी ज्यादा शर्मनाक बात यह रही कि जिन पुलिसकर्मियों को आयोजन में आमजनों की सुरक्षा के लिए लगाया गया था वे खुद शराब के नशे में धुत होकर लोगों पर खाकी की धौस जमाते नजर आए। शर्मनाक VIDEO: गोली मारने के बाद गर्भवती डांसर के शव को बेरहमी से घसीटा
ये अश्लील डांस का कर्यक्रम रात 11 बजे से शुरू हुआ और जैसे-जैसे रात होती गई, अश्लील गानों पर ठुमके लगाने वाली डांसरों पर पैसे की बरसात होती गई। उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु में नए साल के जश्न के दौरान महिलाओं से जमकर छेड़खानी हुई। नशे में धुत असामाजिक तत्व पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें की।












Click it and Unblock the Notifications