शर्मनाक VIDEO: गोली मारने के बाद गर्भवती डांसर के शव को बेरहमी से घसीटा
चंडीगढ़। ''इंसानियत''। इस शब्द को 75 बार लिखिए और काट दीजिए क्योंकि इसका वजूद अब खतरे में है। जी हां बठिंडा में स्टेज प्रोग्राम के दौरान जिस प्रेग्नेंट डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, उसके शव को जमीन पर घसीटा गया। इतना ही नहीं खून से लथपथ डांसर के शव को घसीटकर ले जाते समय अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग किया गया। घटना के बाद अब शव को घसीटने का भी वीडियो वायरल हो गया है।

शर्मसार हुई इंसानियत
बठिंडा जिले की मौड मंडी स्थित एक पैलेस में शनिवार देर रात को शादी समारोह के दौरान गोली लगने से एक डांसर की मौत हो गई। वो दो माह की गर्भवती थी। उसका नाम कुलविंदर कौर था। गोली लगते ही कुलविंदर निढाल होकर स्टेज पर गिर गई।
मौके पर मौजूद लोग असभ्य भाषा का प्रयोग करते हुए उसे घसीटते हुए ले जाने लगे। यह जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे कि सीढि़यों पर भी उसके शव को नहीं उठाया गया और वैसे ही घसीट दिया गया। इसी बीच कुछ लोग ये कहते हुए भी सुने गए कि ये लड़की मर चुकी है, इसके घरवालों को सूचना दे दो।
क्या था पूरा मामला
शनिवार को स्थानीय आशीर्वाद पैलेस में मौड मंडी निवासी विजय कुमार के बेटे वरुण कुमार की शादी थी।इस दौरान स्टेज पर डांसर कुलविंदर कौर तीन अन्य डांसरों के साथ डांस कर रही थी कि स्टेज के पास नाच रहे बिल्ला नामक युवक ने अपनी 12 बोर राइफल से गोली चला दी। यह डांसर कुलविंदर कौर के सिर के पीछे जा लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
डांस करने से मना किया तो मारी गोली
बिल्ला स्टेज पर डांसरों के करीब जाकर उनके साथ डांस करने की कोशिश किया, लेकिन आयोजक उसे स्टेज पर जाने से रोक दिए। नशे में चूर बिल्ला इस बात पर भन्नाया और राइफल लेकर डांसर को गोली मार दी।
दो माह की गर्भवती थी डांसर
डांसर कुलविंदर कौर 2 महीने की प्रेग्नेंट थी। यानी सिरफिरे की करतूत ने एक नहीं बल्कि दो-दो जिंदगियों को खत्म कर दिया। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि भोला ने जिस राइफल से ये गोली चलाई वो राइफल संजय गोयल की है। पुलिस इस मामले की जांच करते हुए मुख्य आरोपी भोला की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications