VIDEO: साथ डांस करने से मना करने पर गर्भवती डांसर को मारी गोली, दर्दनाक मौत

24 वर्षीय आर्केस्ट्रा डांसर एक कार्यक्रम में स्टेज पर डांस कर रही थी। इसी दौरान नशे में धुत एक युवक उसके साथ डांस करने के लिए स्टेज पर पहुंच गया।

बटिंडा। पंजाब के बटिंडा में शादी का जश्‍न उस वक्‍त मातम में बदल गया जब स्‍टेज पर डांस कर रही डांसी को गोली लग गई। गोली लगते ही डांसर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी डांसर को अपने साथ डांस करने के लिए कह रहा था लेकिन डांसर ने इससे इनकार कर दिया था। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

Pregnant dancer killed at a marriage in Bathinda

डांसर का नाम कुलविंदर है और चौकाने वाली बात ये है कि वो गर्भवती थी। हालांकि पुलिस ने गर्भवती होने की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के मुताबिक बटिंडा के मयूर मंडी इलाके में आशीर्वाद मैरिज प्लेस में शुक्रवार को देर रात 24 वर्षीय आर्केस्ट्रा डांसर एक कार्यक्रम में स्टेज पर डांस कर रही थी। इसी दौरान नशे में धुत एक युवक उसके साथ डांस करने के लिए स्टेज पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि डांसर ने अपने साथ डांस करने से मना किया तो वह गुस्से में आ गया और स्टेज पर ही हवाई फायरिंग करने लगा।

वीडियो में जो दिख रहा है उसके मुताबिक डांसर के मना करने के बाद वह शख्स राइफल लेकर स्टेज से नीचे चला गया। कुछ देर बाद उसने भीड़ के बीच से कुलविंदर पर गोली चलाई। गोली कुलविंदर के सीने में लगी। वह गिरी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसी बीच पुलिस ने कहा है कि मामले में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है उनमें एक आरोपी युवक के दो दोस्त और बैंक्वेट हॉल का मालिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+