कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जाना छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से राज्य में कोरोना की स्थिति का हाल
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की और राज्य में कोरोना की स्थिति का हालचाल जाना।
रायपुर, 2 दिसंबर। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की और राज्य में कोरोना की स्थिति का हालचाल जाना। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने सोनिया गांधी को भरोसा दिलाया कि राज्य ऐसी किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। बघेल ने राज्य में कोरोना के बेडों और ऑक्सीजन की उपलब्धता से भी सोनिया गांधी को अवगत कराया।
Recommended Video

सीएम बघेल ने कहा कि कोरोना के केस राज्य के कुछ शहरों जैसे रायगढ़ और रायपुर में बढ़े हैं। हमने कुछ सैंपलों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए ओड़िशा के एक केंद्र में भी भेजा है, जहां से इसका परिणाम आने में समय लग रहा है। परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, राज्य सरकार ने किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सारे इंतजाम कर लिए हैं।
पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 279 केस
गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में राज्य में करोना के 279 केस सामने आए हैं, शनिवार को जारी राज्य स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी सामने आई।
यह भी पढ़ें: CM केजरीवाल बोले- 'दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं'
भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस
बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से देश में कोरोना और ओमिक्रॉन वेरिएंट के केस काफी तेजी से बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 27,553 मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 284 लोगों की मौत हो गई। रविवा को स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। भारत में अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट के 1,500 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। तेजी से फैलने वाला यह वेरिएंट 23 राज्यों में फैल चुका है। देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए तमाम राज्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना अस्पतालों में ऑक्सीन और बेड की पर्याप्त व्यवस्था करने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications